अपने कारणों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले यूपी के कई 'नेताजी' कब मस्त हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं। इसका एक नमूना आजमगढ़ में देखने को मिला जहां एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा के एक नेता महिला डांसरों संग मस्त हो गए। फूहड़ दो अर्थी भोजपुरी गाने के साथ सपा नेता को महिला डांसरों के साथ डांस करते हुए वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
नेताजी ने न केवल जमकर ठुमके लगाए बल्कि नोट भी उड़ाए। मंच पर खुलेआम नाचते हुए पैसा लुटाने वाले जिला पंचायत सदस्य के इस कृत्य की खूब चर्चा है। नेताजी का डांस करते यह वीडियो वायरल हो गया है। वहीं इस मामले में नेता जो को कुछ भी गलत नहीं लगता। उन्होंने इसे सामाजिकता बताया है।
विज्ञापन
3 of 7
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
ये नेताजी हैं आजमगढ़ के मोहम्मदपुर ब्लाक के आंवक क्षेत्र के सपा जिला पंचायत सदस्य तेज बहादुर यादव। बीते 20 नवंबर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबू सईदपुर गांव में बारात आई थी। जिला पंचायत सदस्य इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे।
4 of 7
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
रात में बारातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा शुरू हुआ और मंच पर डांसर नाचने लगी। इसी बीच गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबू सईदपुर गांव निवासी और मोहम्मदपुर ब्लाक के आंवक क्षेत्र के सपा जिला पंचायत सदस्य तेज बहादुर यादव पहुंचे। मंच पर डांसरों को नाचते देख वे मंच पर चढ़कर उनके साथ नाचने लगे। साथ ही उन पर नोट बरसाने लगे।
विज्ञापन
5 of 7
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
यह देख समर्थक भी मंच पर चढ़कर थिरकने लगे। जब मंच पर नाचने वालों की संख्या अधिक हो गई तो डांसर पर्दे के पीछे चली गई और मंच पर सिर्फ जिला पंचायत सदस्य और उनके समर्थक ही नाच रहे थे। बाद में गांव के लोगों के कहने पर मंच पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य लोग नीचे उतर गए।
विज्ञापन
6 of 7
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना का वीडियो सार्वजनिक होने पर क्षेत्र के लोग इसकी भर्त्सना कर रहे हैं। इस संबंध में संपर्क करने पर समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य तेजबहादुर यादव ने कहा कि वे सामाजिक आदमी भी हैं। नाचना उनका शौक है। वे जैसे अपने घर की शादी में नाचते हैं, वैसे ही दूसरों की बहन, बेटी की शादी में कभी-कभी नाच लेते हैं। यह कोई कोई गलत बात नहीं है।