इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों से खफा सपा के लोहिया वाहिनी, युवजनसभा, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड के युवा कार्यकर्ताओं ने अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला।