आईआईटी बीएचयू के काशी यात्रा समारोह के दौरान मनमोहक रूप में छात्र-छात्राएं
- फोटो : ं
सात बजे सलीम-सुलेमान की जोड़ी जैसे ही मंच पर आयी, वहां मौजूद छात्रों ने हाथ उठाकर अभिवादन किया। इसके बाद शुरू हुआ कार्यक्रमों का दौर रात 10 बजे तक चलता रहा। दोनों की जोड़ी ने होले होले से हवा लगती है..., तौबा तौबा इश्म मैं करियां..., कुर्बान हुआ..., क्या करूं ओ लेडी मै हूं आदत से मजबूर... जैसे गीतों की प्रस्तुति कर सभी का दिल जीत लिया।
रंगमंच में अभिनय से जीत लिया दिल
रंगमंच की प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। राजपूताना ग्राउंड पर एकल, समूह नृत्य प्रतियोगिता में आईआईटी दिल्ली, लखनऊ, जबलपुर के साथ ही स्थानीय संस्थानों के छात्रों ने भी शानदार प्रस्तुति कर दर्शकों के साथ निर्णायकों को प्रभावित किया।