पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूर्वांचल सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलने के बाद लोग लोगों की जुबां नि:शब्द हो गई और जनजीवन मानों थम सा गया। शुक्रवार को पूर्वांचल के सभी जिलों में जगह-जगह शोक सभा कर उनकी यादें सहेजते हुए श्रद्धांजलि देते रहे। कहीं कैंडल मार्च निकाला गया तो कहीं शांति मार्च निकाला गया और जगह-जगह शोक सभाओं का आयोजन किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से शोक में वाराणसी के प्रमुख बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे तक बंद रहे। जगह-जगह शोक सभाओं का आयोजन किया गया। मलदहिया, लहुराबीर, चेतगंज, मैदागिन, नई सड़क, तेलियाबाग, बेनिया, चौक, मदनपुरा, बंगाली टोला, लक्सा, गोदौलिया, सिगर, महमूरगंज आदि क्षेत्रों में ज्यादातर दुकानें शुक्रवार को बंद रहीं। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा व प्रमोद अग्रहरि के नेतृत्व में शोक सभा हुई। उद्योग व्यापार मंडल काशी की ओर से शोक सभा का आयोजन कोषाध्यक्ष अनिल कुमार बिंद के गोविंदपुरा स्थित आवास पर हुआ।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न सरकारी, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने शोक सभा कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नम आंखों से विदाई दी गई। काशी गुजराती समाज के कर्ण घंटा कार्यालय पर शोक सभा हुई।
4 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबी काशी की जनता ने शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहर भर की विभिन्न संस्थाओं ने वाजपेयी के फोटो पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने के बाद आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद शुक्रवार को पूर्वांचल में वाराणसी सहित आजमगढ़, बलिया, भदोही,चंदौली,गाजीपुर,जौनपुर,मऊ,मिर्जापुर और सोनभद्र में गम का महौल रहा। कई शहरों में दुकाने शाम तक बंद रही और लोग टीवी से चिपके रहे। सभी शहरों में विविध प्रकार से लोगों ने अपने प्यारे नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर शुक्रवार को गंगा आरती के पूर्व गंगा मंदिर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गंगा तट अटल बिहारी अमर रहे के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही हो सकती है कि वह जिन राजनैतिक और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति समर्पित रहे उन्हें आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किन्नर समाज ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा विश्वनाथ के द्वार पर किन्नर समाज ने इस युग पुरुष के जाने पर शोक संवेदना व्यक्त की। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बांसफाटक इलाके में किन्नर समाज ने काशी विश्वनाथ मंदिर के ब्राह्मणों के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
सुबह ए बनारस के मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सुरों की श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगता आत्मा की शांति की कामना के साथ यज्ञ एवं आरती के बाद पंकज ने अपने गीतों से सुरों की श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत चिडि़या चुहचुहानी... के माध्यम से प्रकृति की विविधता को नमन किया।
रघुपति राघव राजा राम... की रामधुन से उन्होंने गायन की शृंखला को विराम दिया।