प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। यह जापान और भारत के बीच दोस्ती का प्रतीक है। 2015 में तत्कालीन जापान के प्रधानंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी नींव रखी थी। यह शिवलिंग के आकार में बनाया गया है। इस डिजाइन को तैयार जापान की कंपनी ने किया है। यहां बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट, कांफ्रेंस, नाटक हो सकेंगे और प्रदर्शनियां भी लगेंगी। सेंटर में एक साथ 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सेंटर का संचालन स्मार्ट सिटी की देखरेख में होगा। सीपीडब्ल्यूडी और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के बीच हस्तांतरण हो चुका है। सेंटर की ड्राइंग्स, फ्लोर प्लान, मौजूद उपकरणों की सूची, अनुमोदन, परिसर की चाभियों की सूची आदि का विवरण वाराणसी स्मार्ट सिटी को सौंपी गई है।
लोकार्पण के समय जापान के राजदूत सुजकी सतोशी भी अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ मौजूद रहेंगे। वहीं, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने की संभावना है। अगली स्लाइड्स में जानें रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बारें में....।