महाशिवरात्रि पर निकलने वाली बाबा की शाही बारात दुनिया को बनारसी मस्ती का एहसास कराने के लिए होलियाना अंदाज में निकाली जाएगी। बैलगाड़ियों पर भूत-प्रेत की टोलियां, भालू तो होंगे ही, अड़भंगी के बारातियों की एक से बढ़कर एक झांकियां भी होंगी। भंग की तरंग के साथ ही रंग-अबीर, गुलाल की मस्ती भी होगी।
विज्ञापन
2 of 6
शिव बारात
- फोटो : file photo
स्पेन, इटली, रूस, ग्रीनलैंड से युवक-युवतियां शिव-पार्वती के वेश में बारात में शामिल होंगे। इस बार बारात साहित्यकार पं. धर्मशील चतुर्वेदी को समर्पित होगी। काशी के पंडितों की सलाह पर अब तक सहबाला बनते आ रहे हास्य कवि सांड बनारसी को बारात का दूल्हा बनाया जाएगा, दुल्हन पत्रकार अतीक अंसारी होंगे।
विज्ञापन
3 of 6
शिव बारात
- फोटो : अमर उजाला
झांकियों के जरिए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान का संदेश दिया जाएगा। मारवाड़ी युवक संघ भवन में पत्रकारों से बातचीत में शिव बारात की तैयारियों की जानकारी शिव बारात समिति के संयोजक दिलीप सिंह और कैलाश केसरी ने दी।
4 of 6
शिव बारात
- फोटो : file photo
बताया कि विश्वनाथ मंदिर में सोना चोरी और बरामदगी की घटना के दौरान काशी में शिव बारात निकालने की शुरुआत हुई थी। अब इस बारात ने उत्सव का रूप ले लिया है। बाबा की बारात के लिए शहर की सभी प्रमुख बैंड पार्टियों के अलावा रोड लाइट और बैलगाड़ियों को बुक कराया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
शिव बारात
- फोटो : file photo
बारात में पद्मभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की लोकप्रिय होरी-खेलें मशाने में होरी दिगंबर... की गूंज एक बैलगाड़ी पर होती रहेगी। दारानगर स्थित मृत्युंजय महादेव से बारात निककर मैदागिन, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया से डेढसी पुल तक जाएगी।
विश्वनाथ मंदिर समेत काशी के प्रमुख शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर झांकियां सजाने की तैयारी है। गौरी-केदारेश्वर मंदिर के सामने शिव-पार्वती की नयनभिराम प्रतिमा प्रतिष्ठापित की जाएगी। जागेश्वर महादेव, मृत्युंजय महादेव को गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा के फूलों से सजाया जाएगा।