Rishi Kapoor
- फोटो : social media
मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त रणधीर कपूर ने कहा था, ''वह अस्पताल में हैं और कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।' याद दिला दें कि इससे पहले फरवरी महीने में भी ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।