फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, देखें तस्वीरें

Mon, 28 Jan 2019 11:00 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
republic day - फोटो : amar ujala
पूर्वांचल में गणतंत्र दिवस पर हर तरफ हाथों में तिरंगा और दिल में देश के प्रति प्रेम देशभक्ति की सुगंध बिखेर रहा था। हर जगह 'भारत माता की जय' के नारे गूंज रहें थे। मजहबी दीवारों को तोड़कर लोग आपस में एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई देते नजर आए। युवाओं का जोश देखने लायक था। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 10
republic day - फोटो : amar ujala
काशी में घूमने आए लोग हाथों में तिरंगा झंडा, सिर पर तिरंगा बना टोपी व ब्रेसलेट पहनकर काफी संख्या में लोग सारनाथ भ्रमण पर आए। वहीं, क्षेत्रीय युवाओं ने मोटरसाइकिल और पैदल तिरंगा यात्रा निकाला। वहीं, बनारस के मदनपुरा इलाके में मुस्लिम समाज के लोगों ने तिरंगा रैली निकाल कर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया।
विज्ञापन

3 of 10
republic day - फोटो : amar ujala
सारनाथ में तिरंगा यात्रा चन्द्रा चौराहे से आर.एस फाउंडेशन ने निकाली थी। यह तिरंगा यात्रा जिस भी क्षेत्र से निकलती उसमें युवा हाथों में झंडा लिए व नारा लगाते 'भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, भगत सिंह अमर रहें, चंद्रशेखर अमर रहें...' के नारों के साथ लोग जुड़ते चले जा रहे थे। 

4 of 10
republic day - फोटो : amar ujala
सोनभद्र में गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जगह-जगह झांकी निकली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। लोगों ने राष्ट्रभक्ति के गीतों का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

5 of 10
republic day - फोटो : amar ujala
बलिया में 26 जनवरी पर स्कूलों से बच्चों ने झाकियां निकाली। वहीं, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा प्रतिष्ठानों पर ध्वाजारोहण किया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

6 of 10
republic day - फोटो : amar ujala
भदोही में तिरंगे को शान से फहराया गया। जगह-जगह झांकी और प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं स्थानीय स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। सबने मिठाइयां बांट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

7 of 10
republic day - फोटो : amar ujala
जौनपुर में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण के बाद संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। पुलिस लाइन में पुलिस ने परेड भी की। जगह जगह झांकी निकाली गई। स्कूलों में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

8 of 10
republic day - फोटो : amar ujala
मऊ में सरकारी गैर सरकारी भवनों पर शनिवार को तिरंगा लहराया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया, पुलिस कर्मचारियों के साथ अन्य ने संविधान की रक्षा के लिए शपथ ग्रहण किया।

9 of 10
republic day - फोटो : amar ujala
मिर्ज़ापुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिबस। पुलिस लाइन समेत जनपद के विभिन्न स्कूलों और निजी संस्थानों में झंडा फहराकर निकाली गई प्रभात फेरी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओ ने सबका मन मोहा।
विज्ञापन

10 of 10
republic day - फोटो : amar ujala
वहीं, चंदौली और गाजीपुर में भी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया और लोगों ने राष्ट्रगान किया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए वहीं आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। सभी ने संविधान के रक्षा की शपथ भी ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें