फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव-कठुआ गैंगरेप: इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरी ओलमा कौंसिल और कांग्रेस

Tue, 17 Apr 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
protest - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में कठुआ और उन्नाव में गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। ओलमा कौंसिल ऑफ इंडिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलात्कार के आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
protest - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने जिलाध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में मंगलवार का कठुआ, उन्नाव, सासाराम, सूरत और दिल्ली में हुई गैंगरेप की घटना के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। रेप के आरोपियों के खिलाफ कठोर कानून बनाने और आरोपियों को फांसी देने की मांद को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन को एडीएम को सौंपा। पीड़िता के साथ न्याय करने की मांग की। 

 
विज्ञापन

3 of 6
protest - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ता डीएवी पीजी कालेज के पास से हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर बलात्कारियों को फांसी देने के नारों के साथ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शकील अहमद ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, वहीं देश की बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। 

 

4 of 6
protest - फोटो : अमर उजाला
सरकार बलात्कारियों को बचाने का काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष नूरुल हुदा ने कहा कि बलात्कार की घटनाओं से देशवासी काफी भयभीत हैं। आधी आबादी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। एनसीआरबी के मुताबिक प्रतिदिन भारत में लगभग 100 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। ये आकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
rape
वहीं जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विमला राय के नेतृत्व में जघन्य घटनाओं से नाराज महिलाओं ने मौन जुलूस निकालकर काला दिवस मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय से महिलाएं हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए गांधी प्रतिमा पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
protest
प्रतिमा के समक्ष महिलाओं ने संकल्प लिया कि यौन उत्पीड़न जैसे जघन्य अपराध पर रोक नहीं लगाई गई तो आमरण अनशन और सत्याग्रह करेंगे। जिलाध्यक्ष विमला राय ने कहा कि सुशासन का ढोंग रचने वाली मोदी और योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा भी नहीं कर पा रही है। योगी सरकार बलात्कार करने वाले भाजपा विधायक को अब तक बचाती आ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें