फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rangbhari Ekadashi: बाबा को गुलाल अर्पित करने विश्वनाथ धाम पर उमड़ा हुजूम, गेट नंबर 4 पर बेकाबू हुई भीड़

Wed, 20 Mar 2024 06:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रंगभरी एकादशी पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा विश्वनाथ और माता गौरा को गुलाल अर्पित करने पहुंची। बुधवार की सुबह से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत जारी रहा। जैसे-जैसे दिन ढलना शुरू हुआ वैसे वैसे बाबा के भक्त धाम की ओर चल पड़े। 
विज्ञापन
1 of 5
Rangbhari Ekadashi 2024 - फोटो : नीरज कुमार
रंगभरी एकादशी पर काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों भक्तों ने बाबा विश्वनाथ और माता गौरा को गुलाल अर्पित किया। सुबह से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। गुलाल उड़ाते हुए भोले बाबा के गीतों पर थिरकते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर के गेट नंबर चार पर दिन ढलने के बाद भक्तों की भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को काबू करने में पुलिस- प्रशासन की टीम के भी पसीने छूट गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

विज्ञापन

2 of 5
Rangbhari Ekadashi 2024 - फोटो : मंदिर प्रशासन
बाबा की बरात पहुंचने से पहले ही श्री काशी विश्वनाथ धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। बोल बम और हर हर महादेव के साथ अबीर गुलाल और फूलों की वर्षा करते हुए जब श्रद्धालु बाबा दरबार में पहुंचे तब पूरा परिसर शिवमय हो गया। 

विज्ञापन

3 of 5
Rangbhari Ekadashi 2024 - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
श्रद्धालु परिसर में बज रहे डमरू वादन पर खूब थिरके। विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा महादेव एवं मां गौरा की शोभायात्रा मंदिर परिसर में धूमधाम से निकाली गई। दोपहर बाद 3 बजे से पद्मश्री सोमा घोष सहित अन्य प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।

4 of 5
Rangbhari Ekadashi 2024 - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
संपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग धाम के यूट्यूब चैनल तथा फेसबुक लाइव से की जा रही है। कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग के समानांतर ही श्री विश्वनाथ के लाइव दर्शन भी भक्तों को लाइव स्ट्रीमिंग स्क्रीन पर मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rangbhari Ekadashi 2024 - फोटो : नीरज कुमार
ढोल- नगाड़ों के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। भक्तों की भीड़ इस कदर रही कि मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें