फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभरी एकादशी: गाजे बाजे संग गौरा का गौना कराने ससुराल पहुंचे काशी पुराधिपति, देखें तस्वीरें

Tue, 23 Mar 2021 10:10 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
रंगभरी एकादशी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को गौरा का गौना कराने काशी पुराधिपति गाजे बाजे संग ससुराल पहुंचे। महंत आवास पर बाबा की बरात के पहुंचने के बाद यहां मेवा, फल, रंगभरी ठंडई से पारंपरिक स्वागत किया गया। रंगभरी एकादशी पर बुधवार को महंत आवास से लेकर काशी की गलियों तक रंग और गुलाल उड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
मंगलवार को गौना कराने के लिए बाबा के आगमन पर शिवाचार्य पं ज्योतिशंकर त्रिपाठी और श्रीशंकर त्रिपाठी के आचार्यत्व में अनुष्ठान कराया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के सानिध्य में भी अनुष्ठान हुए। परंपरा के अनुसार बाबा विश्वनाथ, माता पार्वती की गोद में भगवान गणेश की रजत प्रतिमाओं को विराजमान कराने, पूजन के बाद भोग लगाया गया।
विज्ञापन

3 of 4
ससुराल में बाबा का महिलाओं और कलाकारों ने मंगल गीत और भावपूर्ण लोकनृत्यों से स्वागत किया। इस दौरान गौना के बधाई गीत भी गुंजायमान हुए। श्रीकाशी विश्वनाथ महाकाल डमरू सेवा समिति के सदस्यों ने मनोज अग्रहरि के नेतृत्व में डमरू बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

4 of 4
रंगभरी एकादशी पर बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में महंत आवास पर पूजन आरंभ होगा। इसके बाद बाबा संग माता गौरा की चल प्रतिमा का पंचगव्य तथा पंचामृत स्नान के बाद दुग्धाभिषेक किया जाएगा। परंपरा के मुताबिक दस बजे चल प्रतिमाओं का राजसी शृंगार और साढ़े ग्यारह बजे भोग, आरती होगी। इसके बाद लोग बाबा का दर्शन कर सकेंगे। शाम को पौने पांच बजे महंत आवास से बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। उधर, रंगभरी एकादशी को लेकर कलाकारों के  साथ ही अन्य लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें