फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: रंगभरी एकादशी पर हर-हर महादेव से गूंजा विश्वनाथ धाम, भक्तों ने बाबा व गौरा को अर्पित किया हल्दी- गुलाल

Mon, 10 Mar 2025 12:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Rangbhari Ekadashi 2025: रंगभरी एकादशी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। काशी विश्वनाथ धाम परिसर में बाबा और गौरा की प्रतिमा का भ्रमण कराया गया तो भक्तों में हर- हर महादेव का जयकारा गूंज उठा। 
विज्ञापन
1 of 5
रंगभरी एकादशी 2025 - फोटो : मंदिर प्रशासन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में रंगभरी एकादशी का उत्सव और उल्लास कण-कण में नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं ने सोमवार को बाबा और गौरा को हल्दी लगाकर गुलाल अर्पित किया।
विज्ञापन

2 of 5
रंगभरी एकादशी 2025 - फोटो : मंदिर प्रशासन
काशीवासियों समेत दूर- दराज से काशी आए सभी श्रद्धालु इस उत्सव में पूरी श्रद्धा एवं उमंग के साथ शामिल होकर परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रंगभरी एकादशी 2025 - फोटो : मंदिर प्रशासन
सोमवार की सुबह से श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ एवं माता गौरा को हल्दी, अबीर-गुलाल और पुष्प अर्पित कर रहे हैं।

4 of 5
रंगभरी एकादशी 2025 - फोटो : मंदिर प्रशासन
धाम परिसर में रंगभरी एकादशी के पर्व की ऊर्जा महादेव के भक्तों को उत्साहित कर रही है। साथ ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रंगभरी एकादशी 2025 - फोटो : मंदिर प्रशासन
फूलों से सजाई गई पालकी पर विराजमान श्री काशी विश्वनाथ महादेव और माता गौरा की चल रजत प्रतिमा प्रांगण में भ्रमण को निकाली गई। इस दौरान धाम का कोना-कोना हर- हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें