बनारस की बालाओं ने एक बार फिर से सफलता की इबारत लिख डाली। सीबीएसई की बारहवीं बोर्ड परीक्षा में जिले की टॉपर होने का खिताब अपने नाम लिखा। सनबीम वरुणा की राम्या सिंह और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की जाह्नवी संजय ने 98.8 फीसदी अंकों से जिले में टॉप किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इन छात्राओं ने अपनी मेधा की चमक से न सिर्फ अपना और बल्कि अपने मां पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। अपनी उपलब्धि के साथ ही उन्होंने अपने स्कूल, अपने गुरुजनों को भी उन पर नाज करने का मौका दिया।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई की बारहवीं का परिणाम शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद घोषित हुआ। जैसे ही परिणाम आए मेधावियों के घर परिवार से लेकर स्कूलों में खुशियों का आलम छा गया।
4 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस बार सीबीएसई बारहवीं में शिक्षक मां पिता की बेटी राम्या सिंह ने बाजी मारी। कला वर्ग की इस छात्रा ने 98.8 अंक हासिल कर 12वीं में टॉप किया। इतने ही प्रतिशत अंकों से कला वर्ग की ही छात्रा जाह्नवी भी जिला टॉपर बनीं। हालांकि जाह्नवी ने इससे ज्यादा अंकों की उम्मीद की थी। फिर भी डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनकर वो फूली नहीं समा रहीं। ये दोनों टॉपर छात्राएं आगे चलकर आईएएस बनना चाहती हैं और देश की सेवा करना चाहती हैं।
वहीं सनबीम भगवानपुर के कुशाग्र अग्रवाल ने कॉमर्स में टॉप किया। विज्ञान वर्ग में सनबीम भगवानपुर के उत्कर्ष राय और डालिम्स सिगरा की छात्रा आस्था यादव 97.6 अंकों से अव्वल रहीं।