फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन में घुला अध्यात्म, जब मॉडलों ने बिरहा और गजल पर किया रैंपवॉक, देखें तस्वीरें

Tue, 29 Jan 2019 10:24 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
फैशन शो - फोटो : amar ujala
महादेव की नगरी काशी में फैशन शो भी आध्यात्मिक रंग में रंग जाता है। शायद ही आपने कभी बिरहा या गजल पर रैंपवॉक होते हुए देखा होगा। मॉडलों के तन पर वेस्टर्न कपड़ों के अंदाज में पारंपरिक वस्त्र सिर्फ काशी में ही हो सकता है। तस्वीरें देखें अगली स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 7
फैशन शो - फोटो : amar ujala
वाराणसी के वनिता इंस्टीट्यूट आफ फैशन एंड डिजाइन की ओर से रविवार को आयोजित फैशन शो ‘पंचतत्व- द एलिमेंट्स ऑफ लाइफ’ की थीम पर आधारित शो में फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं ने प्रोफेशनल मॉडल की तरह रैंप वॉक किया और जूरी का दिल भी जीता।
विज्ञापन

3 of 7
फैशन शो - फोटो : amar ujala
पंचतत्वों की कदमताल, काशी से कुंभ तक की यात्रा, मुक्ताकाशीय मंच और पारंपरिक लोकगीतों, बिरहा और गजल पर रैंप वाक। उस पर उफान लेता दर्शकों का उत्साह रविवार की शाम को मनमोहक बना रहा था। 

4 of 7
फैशन शो - फोटो : amar ujala
वनिता के प्रांगण में पंचतत्वों की कदमताल हर एक के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पृथ्वी, जल, आकाश, अग्नि और वायु को केंद्र में रखते हुए मॉडल्स के परिधान थे। पृथ्वी से शुरू हुआ कैटवाक वायु पर समाप्त हुआ। इंडो-वेस्टर्न, एथनिक, बनारसी साड़ी और भगवा वेशधारी मॉडल्स ने सबका मन मोह लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
फैशन शो - फोटो : amar ujala
काशी से कुंभ तक की यात्रा हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बिरहा गीत, गजल होठों से छू लो तुम...सहित कई गीतों पर 41 मॉडल्स ने 10 राउंड में जलवा बिखेरा। काशी अनाथालय के बच्चे जब रैंप पर उतरे तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया।
विज्ञापन

6 of 7
फैशन शो - फोटो : amar ujala
घाना की संस्कृति के अनुसार कैरेबियाई संगीत पर बच्चों ने भी कदमताल किया। बेस्ट मेल मॉडल का खिताब आकाश सिंह और बेस्ट फीमेल मॉडल का खिताब सौम्या सिंह को दिया गया। फैशन शो की मुख्य अतिथि एसएनडीटी वीमेंस यूनिवर्सिटी मुंबई की उपकुलसचिव शशिकला गुलाबराव वंजारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फैशन शो - फोटो : amar ujala
इस दौरान विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया फर्स्ट रनर अप वर्ल्ड वाइड रश्मि डिडवानिया, अरविंद कुमार, कुमार अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, प्रो. राय कल्याण कृष्ण, मंजू अग्रवाल, धवल प्रकाश मौजूद रहे। प्रतियोगिता के जूरी निफ्ट के उपनिदेशक शंकर झा, प्रो. सुनीता दीक्षित, डा. रूबी शाह और शालिनी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें