फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी: लॉकडाउन के बीच भक्तों ने घर पर की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन के लिए घर नहीं आईं कन्याएं

Thu, 02 Apr 2020 12:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
लॉक डाउन के दौरान राजघाट मुकीम गंज तिराहे पर मंदिर बंद होने के कारण बीच सड़क पर पूजा करते लोग - फोटो : अमर उजाला।
धर्मनगरी काशी में लॉकडाउन के बीच रामनवमी की धूम कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। देवी माता के सभी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। काशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा समेत सभी बड़े मंदिरों में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। लॉकडाउन के कारण गुरुवार को रामनवमी पर शिव की नगरी में होने वाले सभी आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
कन्या पूजन (फाइल फोटो)
लॉकडाउन के बीच भक्त घरों में ही पूजा कर रहे हैं। भक्तों में लॉकडाउन को लेकर थोड़ी मायूसी जरूर छाई रही, क्योंकि इस बार वह मंदिर में कहीं माता के दर्शन करने नहीं जा पाए। कन्या पूजन और 9 कन्याओं को भोजन कराने को लेकर भी कन्या भी नहीं मिली हैं। कोरोना वायरस की वजह से कोई भी घर से बाहर नहीं जा पा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
रामकथा मंदाकिनी यात्रा की पिछले साल की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला।
गंगा की लहरों पर नहीं सजेगी श्रीराम की झांकी
गंगा की लहरों पर निकलने वाली रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा भी लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दी गई है। पंचक्रोशी, अंतरगृही, द्वादश ज्योतिर्लिगिं, नौ दुर्गा, नौ गौरी की परिक्रमा यात्रा वाले शहर में गंगा की लहरों पर रामनवमी के दिन रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा का आयोजन होता है।

4 of 7
रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा के समन्वयक चंद्रशेखर कपूर ने बताया कि संचालक मंडल की बैठक में रामकथा यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। गंगा के जलमार्ग पर निकलने वाली शोभायात्रा तुलसीघाट से नाव और बजरों से राजघाट तक जाती है। शोभायात्रा में भगवान राम के जन्म के साथ ही मानस के विविध प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र होती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गंगा पूजा करने के बाद गंगा जल लेकर जाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से 21 दिन के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। इस कारण लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। क्योंकि यह वायरस लोगों में संक्रमण होता है। लोगों को बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। इस दौरान वह सिर्फ जरूरत का सामान, राशन, दवा, सब्जियां लेने के लिए बाहर जा सकते हैं। इनकी भी सरकार ने समय सीमा तय की है। राशन, सब्जी की दुकान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुली रहती है। तो वहीं बैंक भी सुबह 10 बजे से 12 तक खुलते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दशाश्वमेध घाट पर रामनवमी के दिन पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में लॉकडाउन के बीच सन्नाटा पसरा रहता है। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। लॉकडाउन के बीच लापरवाही करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 21 दिन की घोषणा के बाद हर वो जगह जहां कभी भीड़ हुआ करती थी, आज वहां सुनसान है। बनारस की गलियों से लेकर गंगा घाट, गंगा आरती से लेकर मंदिरों में कहीं भी लोग नजर नहीं आ रहे हैं। तस्वीरों में किस तरह वाराणसी सुनसान नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजेंद्र प्रसाद घाट पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में मिले दो मरीज वाराणसी में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज मिल चुके हैं, तो वहीं एक जौनपुर जिले में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वाराणसी में मिले दूसरे कोरोना वायरस के मरीज की शनिवार को पुष्टि हुई थी। सबसे पहले मिले मरीज की हालत में सुधार होने लगा है। वहीं जौनपुर में भी एक मरीज के मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें