तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बरेका वर्कशॉप, कालोनियों में घुसा बारिश का पानी
मंगलवार की रात बारिश इतनी तेज थी कि बरेका परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया। सबसे अधिक परेशानी तो तब हुई, पानी वर्कशॉप तक पहुंच गया। अचानक वर्कशॉप की छत से पानी गिरता देख कर्मचारी भी परेशान हो गए। कॉलोनियों में भी जलभराव की समस्या रही। कुछ घरों में भी बारिश का पानी पहुंच गया। बरेका पीआरओ राजेश कुमार का कहना है कि बारिश बहुत तेज थी। बरेका के पास जल निकासी की पूरी व्यवस्था है। कुछ ही देर में वर्कशॉप समेत सभी जगहों से पानी निकल गया।
बीमित किसान यहां करें फोन
बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर बंद होने की शिकायत के बाद मंगलवार को एक और अतिरिक्त हेल्प नंबर 7380727845 जारी किया गया।
गेहूं की फसल में लग जाएंगे काले धब्बे, कम हो जाएगा वजन
कृषि वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि यह बारिश सभी फसलों के लिए नुकसान देय है। गिर चुकी गेहूं की फसल में पानी लगने से दाने में काले धब्बे की संभावना रहेगी। उसका वजन भी कम हो जाएगा। दलहनी, तिलहनी के अलावा आम और सब्जियों को भी 25 प्रतिशत तक नुकसान होगा।