फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में TechNex: काशी फायर वॉरियर्स ने लोगों को किया हैरान, म्यूजिकल 3D लेजर शो में जमकर झूमे युवा

Sun, 19 Mar 2023 10:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
टेकनेक्स में फायर शो - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के तीन दिवसीय तकनीकी उत्सव टेकनेक्स तीसरे व अंतिम दिन रविवार को फायर शो में युवाओं का कौशल देखते बना। बीएचयू के राजपुताना मैदान में आयोजित फायर शो में काशी फायर वॉरियर्स की टीम ने अपने करतब दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया। टीम ने जब अपना प्रदर्शन शुरू किया तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शाम में बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में आयोजित थ्रीडी लेजर शो देखने के लिए पूरा ग्राउंड भरा रहा।  बॉलीवुड गीतों पर हुए लेजर शो में युवा जमकर झूमे।
विज्ञापन

2 of 6
टेकनेक्स में फायर शो - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के राजपुताना मैदान में अलग-अलग स्टंट के बीच फायर शो देखने के लिए राजपुताना मैदान में युवाओं की भीड़ लगी रही। अमर उजाला टेकनेक्स का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन

3 of 6
टेकनेक्स में म्यूजिकल लेजर शो - फोटो : अमर उजाला
तकनीकी उत्सव का समापन रविवार की शाम लेजर शो के साथ हुआ। बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में आयोजित थ्रीडी लेजर शो देखने के लिए पूरा ग्राउंड भरा रहा। देशभक्ति गीतों के साथ ही बॉलीवुड गीतों पर हुए लेजर शो में युवा जमकर झूमे।

4 of 6
टेकनेक्स में म्यूजिकल लेजर शो - फोटो : अमर उजाला
रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत अलग-अलग कार्यशालाओं से हुई। थिंक टॉक शो में जाने माने इंफ्लूएंसर व यूट्यूबर और टेक्निकल गुरुजी के नाम से मशहूर गौरव चौधरी से युवा रूबरू हुए। स्वतंत्रता भवन में आयोजित टॉक शो में उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंत्र दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
लेजर शो जमकर झूमे युवा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भौतिक विज्ञानी डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का संवाद सत्र चला। उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में शोध होते रहने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से शोध और नवाचार की ओर से अग्रसर होने का आह्वान किया। इंद्रो रोबोट के बारे में भी युवाओं ने जानकारी हासिल की। मनुष्य की तरह बोलने और हंसने वाले रोबोट की तकनीक जानने और समझने के लिए युवा उत्सुक दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टेकनेक्स में फायर शो - फोटो : अमर उजाला
टेकनेक्स के दौरान हुए रोबोटिक्स कॉनक्लेव में आईआईटी बीएचयू ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में आईआईटी बीएचयू को पहला, एनआईटी रायपुर को दूसरा और अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग को तीसरा स्थान मिला। रोबोवार्स में रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट लखनऊ को पहला, महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें