फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-मानसूनः वाराणसी में बारिश से मौसम बना खुशनुमा, भीषण गर्मी से थोड़ी राहत

Tue, 06 Jun 2017 07:17 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
rain in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विगत कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी  और उमस का सामना कर रहे वाराणसी के बाशिंदों को मगंलवार सुबह बारिश की बूंदों ने राहत पहुंचायी। प्री-मानसून ने पूर्वांचल में दस्तक दे दी है। मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। लगभग ढाई घंटे की बारिश के चलते मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को तपिश और उमस से राहत मिली ही साथ में धूल व प्रदूषण से भी निजात मिली। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 7
rain in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सुबह से हीं बादलों से लुका-छिपी खेलते सूरज के बीच हवाओं में नमी ने और झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया।  पूर्वांचल के हिस्सों में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सैल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।  अगले दो दिन तक इसी तरह के मौसम के बने रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 15 से 20 जून के बीच मौसम के पूर्वांचल में दस्तक देने की उम्मीद भी की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
rain in varanasi - फोटो : अमर उजाला
हालांकि बारिश होने से कई क्षेत्रों में जलजमाव भी एक समस्या बन कर उभरी। बारिश होने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली की आखंमिचौनी भी शुरू हो गई। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले तीन दिन राहत भरे हो सकते हैं।

4 of 7
rain - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सूरज की तपिश के चलते 46 डिग्री के पार पारा पहुंच गया। सोमवार को पारा लुढ़का पर उमस से हर इंसान परेशान नजर आया। मंगलवार की सुबह बादलों और पूर्वी हवाओं के बीच हुई। सुबह साढ़े सात बजे बूंदा-बादी और फिर नौ बजे के आस-पास बारिश शुरू हो गई। लगभग साढ़े बारह बजे तक बारिश हुई। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे।
विज्ञापन

5 of 7
rain in varanasi - फोटो : अमर उजाला

यही कारण रहा की पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में मौसम खुशगवार बन गया। उत्तर प्रदेश, असम, हरियाणा पर कम दबाव का क्षेत्र बन जाने (द्रोणिका)और बंगाल की खाड़ी से चली पूर्वी हवाओं के चलते बारिश हुई। 
विज्ञापन

6 of 7
rain in varanasi - फोटो : अमर उजाला
अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद जताई गई है। बुधवार को अच्छी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को तापमान में और गिरावट आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rain in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि यह प्रीमानसून है। उन्होंने 15 से 20 जून के बीच पूर्वांचल में मौसम के दस्तक देने की उम्मीद जताई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें