Varanasi News: काशी में झमाझम बारिश से शहर के निचले इलाकों में जहां जलभराव हुआ तो वहीं कई जगह बिजली गुल हुई। पांच साल बाद काशी में एक दिन में 120 मिलीमीटर बारिश हुई।
काशी में पांच साल बाद एक दिन में रिकॉर्ड बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार की भोर और रात में 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 2019 में एक दिन में 103 मिलीमीटर बारिश हुई थी। दूसरी तरफ गरज-चमक के साथ हुई मुसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के बीच ही श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने आए कांवड़िये कतार में डटे और हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे। रविवार की भोर तीन बजे गरज-चमक के साथ मुसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन
2 of 7
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दो घंटे में ही 62 मिलीमीटर बारिश हो गई। इसी तरह की बारिश रविवार की रात भी शुरू हुई जो सोमवार की भोर तक जारी रही। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, साढ़े तीन घंटे में करीब 58 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बिजली गिरने से बुद्ध प्रतिमा क्षतिग्रस्त आधे शहर की बिजली 5 घंटे तक गुल
रविवार की भोर और रात में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बिजली गिरने से सारनाथ में थाई बौद्ध मंदिर में 80 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा टूटकर जमीन पर गिर गया। मंदिर के भिक्षु मांगलिको ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4:25 बजे बिजली मूर्ति पर गिरी। यह प्रतिमा पहली शताब्दी में बनाई गई थी और 2001 में तालिबान द्वारा नष्ट कर दी गई। उन प्रतिमाओं के स्मरण में इसका निर्माण 2001 में शुरू करवाया गया था जो 2011 में बन कर तैयार हुआ था।
4 of 7
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की भोर और रात में काशी में जमकर बारिश हुई। मौसम में इस बदलाव की वजह से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कई जगहों पर पेड़ की डालियां भी टूटकर गिर गईं। आने-जाने में परेशानी हुई। आधे शहर की बिजली करीब पांच घंटे तक गुल रही। वहीं, बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही।भोर में करीब 3 से 5 बजे तक बिजली की गड़गड़ाहट ज्यादा रही।
विज्ञापन
5 of 7
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
जिले में कुछ जगहों पर मवेशी झुलस गए। सुबह की बारिश में दिन में हल्की धूप रही तो दोपहर बाद बादलों की आवाजाही जारी रही। बदले मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला। अधिकतम तापमान जहां 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान शनिवार को 26.5 से कम होकर 24.2 डिग्री पहुंच गया। जो कि औसत से 2.3 कम रहा। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अतुल सिंह ने बताया कि मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस वजह से सोमवार से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना बनी है।
विज्ञापन
6 of 7
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कहीं टूटे तार, कहीं ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट
बारिश तो किसी तरह दो घंटे बाद पांच बजे बंद हो गई लेकिन कहीं तार टूटकर गिर गया तो कहीं ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट होने की वजह से तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही। पंचक्रोशी मार्ग पर सुबह बिजली की गड़गड़ाहट के बीच बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। चौबेपुर बाजार के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ अजित कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से उगापुर क्षेत्र के सात ट्रांसफाॅर्मर जल गए हैं।
बारिश में बह गई नगर निगम की तैयारी, व्यापारियों की बढ़ी परेशानी
सावन में बारिश ने नगर निगम व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर का हृदय स्थल गोदौलिया, गिरजाघर, विशेश्वरगंज मंडी, गोला दीनानाथ समेत अन्य प्रमुख बाजारों में जलभराव से व्यापारियों को काफी परेशान होना पड़ा। गोदामों में पानी घुसने से माल खराब होने की आशंका है। व्यापारियों ने कहा कि जलभराव से बचाव को लेकर एक माह पूर्व से तैयारियों की जा रही थी, लेकिन बारिश में सभी तैयारियां भी बह गई।