फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली से BJP एमएलसी के साथ कल रात बनारस में हुआ कुछ ऐसा, धरने पर बैठ गए

Tue, 12 Jun 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
mlc - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली से भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह सोमवार की रात वाराणसी शहर में प्रवेश करने वाले थे कि उनके साथ एक घटना घट गई। उस घटना से वो इतने नाराज हुए कि सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। एमएलसी के धरने पर बैठने की खबर से वाराणसी पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। आखिर क्या हुआ था उनके साथ? जानने के लिए देखें आगे की स्लाइड्स....

 
विज्ञापन

2 of 6
mlc - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली से भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व उनके  उनके परिवार के लोग काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन के लिए आ रहे थे। सोमवार की रात शहर में प्रवेश करने से पहले बाबतपुर पुलिस चौकी के सामने उनके फोर्ड इंडेवर वाहन में कार सवार सिपाही और उसके तीन साथियों ने टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
mlc - फोटो : अमर उजाला

एमएलसी के गनर ने इस बात पर आपत्ति जताई तो बाबतपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुरेश यादव और उसके साथियों ने मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। सूचना के बाद भी चौकी के पुलिसकर्मी मदद के लिए नहीं आए तो नाराज एमएलसी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। आधा घंटे बाद उन्होंने धरना खत्म कर दिया।

 

4 of 6
mlc - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर मेडिकल मुआयना के लिए भेजा और उसके खिलाफ फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। देर रात एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने सिपाही को निलंबित भी कर दिया। एसएसपी ने बताया कि निलंबित कर गिरफ्तार किया गया सिपाही ड्यूटी पर नहीं था, उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन

5 of 6
mlc - फोटो : twitter
एसपी ग्रामीण जांच कर रिपोर्ट देंगे तो बाबतपुर चौकी के लापरवाह सिपाहियों को भी निलंबित किया जाएगा। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और उनके परिवार के लोग रायबरेली से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन के लिए आ रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी पुलिस
इसी दौरान बाबतपुर चौकी के समीप एमएलसी के वाहन में सादे कपड़े पहने सिपाही सुरेश की कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद सिपाही बाबतपुर पुलिस चौकी की कुर्सी पर बैठ कर हंगामा करने लगा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें