करीब हफ्ते भर पहले राजस्थान से शुरू हुई चोटीकटवा की कहानी को अफवाह बताया गया। इस अफवाह ने अन्य राज्यों की तरह पूर्वांचल में भी पांव पसार लिया है। मंगलवार को पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में लगातार चौथे दिन 19 चोटियां कटने की खबर आई है। लोग दहशत में हैं । हालांकि पुलिस अभी तक इसे महज अफवाह ही बता रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
choti katwa
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में महिलाओं और किशोरियों की चोटियां कटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। लगातार चौथे दिन बुधवार को जौनपुर में आठ भदोही में सात तथा वाराणसी, बलिया, गाजीपुर और आजमगढ़ में एक-एक महिला की चोटी कट गई। चोटीकटवा के आतंक से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में दहशत है।
विज्ञापन
3 of 6
choti katwa
- फोटो : अमर उजाला
कई इलाकों में लोग रतजगा कर रहे हैं। वाराणसी के एसपी आरए और भदोही के एसपी ने कहा कि चोटी कटने के नाम पर सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है। कुछ लोग साजिश के तहत ऐसी घटनाएं कर रहे हैं। नजर रखी जा रही है। जौनपुर जिले में मंगलवार को कुल सात महिलाओं की चोटी कट गई।
4 of 6
choti
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले में मंगलवार को आठ महिलाओं-किशोरियों की चोटी कट गई। औराई क्षेत्र के त्रिलोकपुर शर्मा बस्ती,सुरियावां क्षेत्र के खरगपुर गांव और मलेपुर दलित बस्ती में पूजा (16) पुत्री राम रक्षा गौतम की चोटी कट गई। वह घर की छत पर बेहोश मिली। कैड़ा गांव में सुधा देवी (15) पुत्री श्याम बाबू की चोटी कट गई। ऊंज क्षेत्र के वहिदानगर में शमा बानो (16) पुत्री सफीना की चोटी कट गई। गोपीगंज क्षेत्र के रैपुरी गांव में इसरावती देवी (50) की चोटी कट गई
विज्ञापन
5 of 6
choti
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठठरा गांव में सोमवार की रात बिंद बस्ती के रतन बिंद की पत्नी मुनिका देवी की मंगलवार की सुबह सोकर उठी तो उसकी चोटी कटी पड़ी थी। इस बारे में एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि चोटी कटने की बात पूरी तरह से अफवाह है। जो कोई भी ऐसी अफवाह फैलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है।
बलिया के रेवती थाने के लमुही गांव के उपेंद्र पासवान की पत्नी ममता देवी (28) की चोटी सोमवार की रात कट गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ केे मेंहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी गांव निवासी शोभनाथ पाल पशु चिकित्सालय मेंहनगर का कर्मचारी और वही रहता है।