फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अफसर को सलाम, दिव्यांग वृद्धा को बनाया बहन, तोहफे में दिया शौचालय

Tue, 08 Aug 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
ias sunil kumar varma - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अधिकारियों पर अक्सर जनता के प्रति अमानवीय होने के आरोप लगते रहते हैं लेकिन एक अफसर ने रक्षाबंधन से ठीक पहले एक दिव्यांग वृद्धा को अपनी बहन बनाया और उन्हें शौचालय का उपहार दिया। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 6
mantora devi - फोटो : अमर उजाला
जीवन के 65 बसंत देख चुकी दिव्यांग वृद्धा मंतोरा यूपी के वाराणसी जिले के औसानपुर गांव में रहती हैं। घर में शौचालय न होने से उन्हें अक्सर नित्यक्रिया के लिए परेशानियों से जूझना पड़ता था। इसी बीच हरहुआ ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई ।
विज्ञापन

3 of 6
ias sunil kumar varma - फोटो : अमर उजाला
इसमें भाग लेने सीडीओ सुनील कुमार वर्मा वहां पहुंचे। इसी दौरान वहां अपने बेटे राजेश प्रजापति के साथ पहुंचीं मंतोरा ने अधिकारियों के समक्ष शौचालय के लिए चयन न होने की शिकायत की। साथ ही शौचालय बनवाने की मांग की।

4 of 6
ias sunil kumar varma - फोटो : अमर उजाला
इस पर वहां मौजूद सीडीओ को मंतोरा देवी का दर्द देखा नहीं गया। उन्होंने मन्तोरा देवी को अपनी बहन बनाते हुए रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में अपने खर्च से शौचालय बनवाने की घोषणा की। इसके बाद ग्राम प्रधान सुभाष मौर्या की देख-रेख में शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
ias sunil kumar varma - फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे शौचालय की दीवारें खड़ी हो गईं और अब शौचालय लगभग बनकर तैयार हो गया है। वहीं, मंतोरा ने बताया कि सोमवार को वह सीडीओ के आवास पर जाकर उन्हें राखी बांधेंगीं। वहीं सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंतोरा देवी को रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में शौचालय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mantora devi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि दूसरे लोग भी अपनी बहनों को शौचालय का गिफ्ट दें ताकि पूरे जिले को खुले में शौचमुक्त बनाया जा सके। बता दें कि सुनील कुमार वर्मा वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह वाराणसी को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें