आराजी लाइन ब्लाक सभागार में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की श्रद्धांजलि दी गई। ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल ने कहा कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक कर्मियों के सहयोग से ढाई लाख रुपये एकत्र किए जाएंगे। इसमें से एक लाख रुपये शहीद रमेश के परिजनों और डेढ़ लाख रुपये सैनिक कल्याण कोष में जमा किए जाएंगे। श्रद्धांजलि सभा में विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, जय श्री यादव, आलोक पांडेय, भाजपा अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आदि शामिल रहें।