फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, हाथों में लौ लिए हर आंख दिखी नम, देखें तस्वीरें

Mon, 18 Feb 2019 10:16 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर गुरुवार को हुए हमले में शहीद 40 जवानों की शहादत पर शुक्रवार को पूरे पूर्वांचल में उबाल देखने को मिला। हर नम आंखों ने शहीदों को यकीन दिलाया कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सामाजिक संगठनों ने जुलूस निकाले और पाकिस्तान के पुतले फूंके। एकस्वर में हर ओर से ये ही आवाज उठी कि पाकिस्तान को अब मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। पार्टियों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर  घटना की एकस्वर में निंदा की और कार्रवाई की मांग की। देखें तस्वीरें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ में स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पुतले की सिविल लाइन चौराहे से शवयात्रा निकाली जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पुतला फूंका। वहीं भारत रक्षा दल ने प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव के नेतृत्व में सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग किया। कार्यकर्ताओं ने अब निंदा-निंदा ना करो, जिंदा-जिंदा दफन करो के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर आतंकवाद का पुतले को फांसी दी और पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को पुतले के साथ दहन किया। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
बलिया के गोठहुली गांव से शुक्रवार की शाम जीराबस्ती होते हुए बहादुरपुर तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इसी क्रम में राज गुरुकुल विद्यापीठ कठहीं के प्रधानाचार्य निर्मल जेना के नेतृत्व में शिक्षकों व बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। वहीं सुल्तानपुर के युवकों ने हल्दी चौराहे पर शुक्रवार की शाम को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों को बढ़ावा देने के खिलाफ में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 

4 of 9
candle march - फोटो : amar ujala
जम्मू में हुए आतंकी हमले में चंदौली का अवधेश यादव शहीद हो गया। इसका मलाल सभी को है। आतंकियों और पड़ोसी मुल्क की करास्तानियों से पूरे जनपद में आक्रोश है। शुक्रवार को एक ओर पुलिस लाइन में एसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में, दूसरी ओर कलेक्ट्रेट में सांसद छोटेलाल के साथ अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। वहीं भाजयुमो और हिन्दु युवा वाहिनी और शिव सैनिकों द्वारा आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला और झंडा फूंककर विरोध जताया। भदोही में आंतकी हमले में 42 जवानों की शहादत की घटना से हर कोई मर्माहत है। स्कूलों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं तो राजनीतिक दलों ने घटना को लेकर शोक जताया। एसपी कार्यालय पर शहीद जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखकर नमन किया गया। 
विज्ञापन

5 of 9
candle march - फोटो : amar ujala
वाराणसी में कलाक्षर में छात्रों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को कला के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। बहुभाषीय कैलीग्राफी के माध्यम से कलाकारों ने अपनी शोक संवेदना शहीदों को समर्पित की। वहीं मानव अकादमी ऑफ़ मार्शल आर्ट्स द्वारा 15 फरवरी को कृष्ण मोहिनी विद्या मंदिर में पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों के लिये श्रद्धांजलि  सभा आयोजित की गयी। जिसमे वाराणसी के 12 स्कूलों के 250 से अधिक खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं समाजसेवी ने कैंडल जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

6 of 9
candle march - फोटो : amar ujala
गाजीपुर में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर तहसील, ब्लॉक मुख्यालय एवं स्कूलों के बच्चों ने नम आंखों से श्रंद्धाजलि दी। स्व. चंद्रावती देवी जूनियर हाईस्कूल, सिटी मांटेसरी स्कूल, संत श्रीराम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल, ऑक्सफोर्ड ऑफ इंग्लिश पब्लिक स्कूल, जनहित बालिका विद्यालय, पूर्ति कार्यालय, बाल विकास परियोजना आदि कार्यालयों में शहीदों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही कैंडल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

7 of 9
candle march - फोटो : amar ujala
मऊ में भी पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के विरोध में शुक्रवार को कोपागंज नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'वोट पहले रोक दो पाकिस्तान को ठोक दो' के नारों के साथ भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला थाना मोड़ पर फूंककर विरोध जताया। वहीं, स्कूलों में बच्चों ने कैंजल जला कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। 

8 of 9
candle march - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर में सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए युवाओं के विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को पंसारी टोला से घंटाघर तक मौन कैंडिल मार्च निकाला गया। सभी दलीय बंधनों से ऊपर उठ कर देश के जवानों की शहादत का बदला चाहते है। इसमें हिंदू युवा वाहिनी, प्रगतिशील युवा मोर्चा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, योगी सेना, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जन सहयोग पार्टी, समाजवादी पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, राजा भइया यूथ ब्रिगेड के आदि थे।
विज्ञापन

9 of 9
candle march - फोटो : amar ujala
सोनभद्र में पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर राजनीतिक दलों के लोगों का भी खून उबाल मारता रहा। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कैंडिल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, आम आदमी पार्टी की जिला कार्यालय पर हुई बैठक में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपना दल जिला कार्यालय पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पाक मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें