फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद पूरे पूर्वांचल में सपा कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल

Fri, 18 Aug 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
sp - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के मुखिया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उन्नाव में गिरफ्तारी की सूचना पर वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। कहीं पुतला फूंका तो कहीं विरोध में सड़क जाम किया। योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। पुतला छीनने को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। आगे की स्लाइड्स में जानें कहां क्या हुआ...?
विज्ञापन

2 of 10
sp - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद सपाजन भड़क गए।  हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही  पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जुलूस निकाल कर सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की करते हुए सुरक्षा घेरे को तोड़कर सभी कलेक्ट्रेट के पश्चिमी गेट से डीएम पोर्टिको जा पहुंचे। नारेबाजी और प्रदर्शन की सूचना पर सात थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी ने 135 सपाजनों को बस से पुलिस लाइन भिजवाया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक कलेक्ट्रेट और आसपास अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

3 of 10
sp - फोटो : अमर उजाला
भदोही में भी सपा कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी के जिला कार्यालय  से जिलाध्यक्ष  के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। योगी को ढोंगी बताते हुए अयोग्य सीएम बताया। गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, आम जनता का उत्पीड़न बढ़ गया है। 

4 of 10
sp - फोटो : अमर उजाला
बलियाः अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है।  रसड़ा कस्बा के प्यारेलाल चौराहे पर सपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम सीएम योगी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
 
विज्ञापन

5 of 10
sp - फोटो : अमर उजाला

चंदौलीः  अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं  ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यालय परिसर में घुसने के प्रयास में कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही पूर्व सीएम को तत्काल छोड़ने की मांग की। अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।  
विज्ञापन

6 of 10
sp - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुरः सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुहम्मदाबाद तहसील त्रिमुहानी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।  कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय से राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नेतृत्व में जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल सपा कार्यकर्ता प्रदेश और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे। जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए तहसील त्रिमुहानी पहुंचा और योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। 
विज्ञापन

7 of 10
sp - फोटो : अमर उजाला
जौनपुरः अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले में उग्र प्रदर्शन किया। शहर के जेसीज चौराहे पर जुटे बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टीडी कालेज के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। 

8 of 10
sp - फोटो : अमर उजाला
मऊः अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतर गए। जगह-जगह प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने खुरहट बाजार में सीएम का पुतला फूंका। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सीएम का पुतला दहन किया।

9 of 10
sp - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के चुनार में सपा कार्यकर्ताओं ने गोला बाजार रस्तोगी तिराहे पर गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश  यादव को औरैया जाते वक्त कानपुर में उनके काफिले को रोके जाने व गिरफ्तार किये जाने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। 
 
विज्ञापन

10 of 10
sp - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में नाराज सपाजनों ने गुरुवार को कोतवाली के पुसौली गांव के समीप राजमार्ग चक्कजाम कर दिया। नेताओं को रिहाई की मांग करते हुए योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आधे घंटे बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।  ओबरा में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने गुरुवार को डिग्री कॉलेज चौराहे पर राज्य सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें