फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में प्याज का कमाल तो देखिए अमिताभ बच्चन से लेकर राजकुमार तक बता रहे इसका रसूख

Mon, 09 Dec 2019 10:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
पोस्टर - फोटो : a

प्याज की आसमान छूती कीमतों को लेकर देश के सभी हिस्सों के साथ ही पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी के वासी भी त्राहिमाम कर रहे हैं। बढ़ी हुई कीमतों का आलम कुछ यूं है कि कभी सब्जी मंडी में प्याज की आरती उतारी जा रही है तो कभी, शापिंग माल में टैटू बनवाने पर प्याज डिस्काउंट में दी जा रही है।

ऐसा ही कुछ सोमवार को वाराणसी शहर के खोजवा इलाके में कुछ जगहों पर हुआ जब प्याज की बढ़ी हुई कीमतों के रसूख को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मशहूर अभिनेता राजकुमार भी पोस्टर में बताते नजर आए। पोस्टर किसने लगाए यह तो पता नहीं चल सका, लेकिन हां, पोस्टर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जरूर तेजी से वायरल होकर ट्रेंड करने लगा।

 

 

 

विज्ञापन

2 of 4
पोस्टर - फोटो : a
जंजीर फिल्म का फेमस डॉयलाग '' लगता है सब्जी मंडी में नए आये हो साहब, सारा शहर मुझे प्याज के नाम से जनता है"।
विज्ञापन

3 of 4
पोस्टर - फोटो : a

अभिनेता राजकुमार का फेमस डॉयलॉग '' जिनके घर प्याज के सलाद होते हैं, वो बत्ती बुझाकर खाना खाते हैं"।

 

 

विज्ञापन

4 of 4
प्याज की बेकाबू कीमतें - फोटो : Amar Ujala
बताते चलें कि प्याज की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से शहर की पहड़िया, चंदुआ सट्टी सहित अन्य थोक सब्जी मंडियों सहित खुदरा व्यापारी भी ज्यादा मात्रा में मंडी से प्याज उठाने से बच रहे हैं, क्योंकि उनका साफ कहना है कि आम जनता इतनी बढ़ी कीमत पर प्याज खरीदने से गुरेज कर रही है। स्थानीय प्रशासन भी इस समस्या से जनता को राहत दिलाने के लिए कई स्थानों पर प्याज की बिक्री कर रहा है। पर जब तक दाम में व्यापक कटौती नहीं होती, तब तक आम जनता को यूं ही प्याज रुलाती रहेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें