आरक्षण के विरोध में भारत बंद का असर पूर्वांचल के कुछ जिलों में दिखा। इस दौरान युवाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाजारों में बंद दुकानें भी नजर आईं। इसके अलावा कुछ स्थानों छिटपुट घटनाएं भी हुईं। साथ ही ट्रेनें भी रोक ली गईं। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भारत बंद के तहत बनारस में कुछ असर नहीं दिखा। रोज की भांति सब सामान्य रहा और दुकानें खुली रहीं। लंका चौराहे पर जरूर कुछ छात्रों ने आरक्षण के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन
3 of 7
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में सुबह 7:20 से दो बजे दिन तक मुगलसराय-दानापुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। ऐसे में दिलदारनगर सहित भदौरा, जमानिया, धीना कुचमन मुगलसराय तक ट्रेनें जहाँ- तहां खड़ी होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
4 of 7
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली के मुगलसराय में आरक्षण खत्म करने के समर्थन में जुलूस निकाल गया। साथ ही मुगलसराय स्टेशन पर लखनऊ-कोलकाता एक्सप्रेस रुकी रही। वहीं मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी कई ट्रेनें सुरक्षा के लिहाज से रोकी गई।
विज्ञापन
5 of 7
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर चट्टी पर युवाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद बाजार की दुकानें बंद कराई। युवाओं ने बाइक पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सुखपुरा थाना के बेरूवारबारी ब्लाक मुख्यालय की लगभग सभी दुकानें बन्द रहीं।
विज्ञापन
6 of 7
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
बैरिया थाना क्षेत्र के सिताबदियारा के युवकों ने बीएसटी बांध के छोटका बैजू टोला चट्टी पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। उधर सैकड़ों की संख्या में युवक आरक्षण के विरोध में नारा लगाते हुए बैरिया तहसील पहुंचे और आरक्षण समाप्त करने को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बैरिया के एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने उक्त ज्ञापन को राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बंद के मद्देनजर बैरिया व रानीगंज में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। वहीं जुलूस के साथ पुलिस फोर्स के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा चट्टी पर युवाओं ने दुकानें बंद कराने शुरू कर दी। इस दौरान दो दुकानदारों के साथ मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची ने घायलों का मेडिकल कराया। मामले में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।