फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः लॉज में 'अय्याशी का धंधा' चला रहा था मालिक, पुलिस पहुंची तो आपत्तिजनक स्थिति में मिले कई जोड़े

Fri, 02 Nov 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला

शहर के रिहायशी इलाके में स्थित लॉज में  'अय्याशी के धंधे' का खुलासा हुआ तो पूरा शहर स्तब्ध रह गया। लॉज में अनजान युवकों और युवतियों के आने जाने, घंटों रुकने और फिर लौट जाने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। शक तो लोगों को पहले भी हुआ था तो पुलिस को शिकायत भी की गई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ शहर के लॉज के कमरों में में कुछ ऐसा हो रहा था जिसे देश कर पुलिसकर्मी भी शरमा गए। गाजीपुर तिराहे के पास स्थित एक लॉज में गुरुवार दोपहर सेक्स रैकेट पकड़ा गया। यहां से कोतवाली पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में मिले छह युवक और छह युवतियों को गिरफ्तार किया है। लॉज को सीज कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला


छापेमारी के दौरान लॉज लॉज में 'अय्याशी का धंधा' चलाने वाला संचालक भाग निकला। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लॉज संचालक समेत 13 लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारक अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। 

4 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला

युवकों को कोतवाली और  युवतियों को महिला थाने लगाया गया को नजारा बिल्कुल जुदा हो गया। सभी युवक और युवतियों के परिजनों को थाने बुलाया गया था। अपने सामने अभिभावक को देखकर लोग शर्म से पानी पानी हो गए।  
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला

मऊ के सहादतपुरा मुहल्ला स्थित गाजीपुर तिराहे के पास स्थित एक लॉज में अनजान युवकों और युवतियों के आने जाने, घंटों रुकने और फिर लौट जाने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की थी। 
विज्ञापन

6 of 8
पकड़ी गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव  के निर्देशन में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिशिर त्रिवेदी, सारहू पुलिस चौकी प्रभारी और महिला थाना की पुलिस के साथ लॉज पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कमरों में छह युवक और छह युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। 

 
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके परिवार वालों को भी कोतवाली बुला लिया। देर शाम सभी 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने लॉज पर तालाबंद कर दिया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मऊ शहर के गाजीपुर तिराहे के पास स्थित इस लॉज का मालिक कोतवाली थाना क्षेत्र का का निवासी हैं और वह यहां काफी दिनों से लॉज चलाता है। लॉज के आगे के हिस्से में फोटो स्टेट सहित अन्य चीजों की चार पांच दुकानें बनी हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्त में आए सभी युवक और युवती शहर के ही निवासी हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें