करियर एंड गाइडेंस सेल की भूमिका अहम
विश्वविद्यालयों में चलने वाले कॅरियर एंड गाइडेंस सेल भी युवाओं का करियर संवारने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। काशी विद्यापीठ, बीएचयू समेत अन्य जगहों पर चलने वाले सेल में न केवल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा बल्कि बाहर के भी छात्र-छात्राओं को सफल करियर की राह बताई जाती है। बीएचयू करियर काउंसिलिंग एड गाइंडेंस सेल में करियर काउंसलर नित्यानंद तिवारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं के सामने कई विकल्प हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर के बाद वह क्या करें, इसको लेकर परेशान नहीं होना चाहिए। बहुत से ऐसे कोर्स हैं, जिसको करने के बाद बेहतर करियर बनाया जा सकता है।