भोजन न करने से बीमार होने वाले बंदियों में फैजान (21) पुत्र गुलाम, राहुल (22) पुत्र पन्नालाल, सदरे आलम (22) पुत्र मो. इश्तेखार, मो. नियाज (27) पुत्र मो. रेयाज, मनोज (27) पुत्र लखई, अजय (24) पुत्र पलकधारी, जगीरा (19) पुत्र बच्चन और सद्दाम (19) पुत्र साजिद का नाम शामिल है। सभी कैदियों को भारी सुरक्षा के बीच बुधवार की सुबह जिला अस्पताल के अतिरिक्त वार्ड में भर्ती कराया गया।