फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से तरबतर हुआ बनारस, खुल गई तैयारियों की पोल, देखें तस्वीरें..

Wed, 13 Jun 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
rain - फोटो : अमर उजाला

पिछले कुछ दिनों से गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को अंतत: बुधवार भोर में राहत मिल गई। तेज आंधी के बाद एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से बनारस तरबतर हो गया। बारिश से मौसम तो जरूर सुहाना हो गया लेकिन सड़क पर मुहल्लों में दुश्वारियां बढ़ गईं। बरसात को लेकर वाराणसी नगर निगम की तैयारियों की पोल इस बारिश ने खोल कर रखी दी। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 5
rain - फोटो : अमर उजाला

तेज आंधी के बाद करीब घंटे भर की झमाझम बारिश से शहर  तरबतर हो गया। ऐसा लगा की मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसका बेसब्री से इंतजार भी किया जा रहा है। आसपास के जिलों में भी गरज-चमक से साथ हल्की बारिश हुई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बरसात को लेकर  नगर निगम की तैयारियों की पोल बुधवार की भोर हुई झमाझम बारिश ने खोल कर रख दी। शहर के मुहल्लों-कॉलनियों में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव हो गया। सुबह नौ-10 बजे तक कई मुहल्लों में कूड़ा बजबजाता रहा। वहीं तेज आंधी के कारण पूराना जीटी रोड पर भी थोड़ी देर के आवागमन प्रभावित रहा। कई जगह सड़क पर पेड़ और बिजली के खंभे उजड़ गए। 
 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

बारिश के बाद शहर की अधिकांश सड़कों पर पानी भर गया। पानी भर जाने से सड़कों से आवागमन भी बाधित हुआ। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। रही सही कसर बेहिसाब बिजली कटौती ने पूरी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सिगरा स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों को भी निराशा हाथ लगी। कोर्ट में पानी भर गया था जिसे उन्हें खुद ही हटाना पड़ा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें