एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन का दौर यूपी सहित अन्य राज्यों में जारी है। लोग अलग-अलग अंदाज में अपना विरोध जता रहे हैं। कोई धरना देकर नाराजगी व्यक्त कर रहा है तो कोई पुतला दहन कर रहा है। इन्ही सब के बीच बागियों की धरती माने जाने वाली यूपी के बलिया जिले के सोनबरसा गांव के लोगों ने अनोखा विरोध जताया है। यह पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गांव के बाहर एक बड़ा सा होर्डिंग लगा दिया। इस पर लिखा है कि इस गांव में सामान्य वर्ग के लोग रहते हैं। कोई भी राजनैतिक पार्टियां इस गांव में वोट माग कर हमें शर्मिंदा न करें। इस गांव के लोगों ने फैसला किया है कि वे अपना मत नोटा को देंगे। यह गांव बैरिया विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां से बाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह इस एक्ट के खिलाफ है।
विज्ञापन
3 of 5
ballia
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने कहा कि एसी एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर किसी भी राजनैतिक दल ने विरोध नहीं जताया। यह बेहद सोचनीय विषय है, इसलिए इस गांव के लोगों ने निर्णय लिया है कि वे अपना वोट किसी राजनैतिक पार्टियों को न देकर नोटा का बटन दबाकर विरोध करेंगे।
4 of 5
ballia
- फोटो : amar ujala
जब किसी पार्टी को हमारी फिक्र नहीं तो हम उन्हें क्यों वोट देंगे। जनता अनेकों क ठिनाइयों से जूझ रही है। राजनैतिक पार्टियां वोट लेकर फिर हमें भूल जाती हैं। ऐसे में जनता के हाथ खाली हो जाते हैं और अफसोस के अलावा हमारे पास कुछ नहीं बचता।
यह घर सामान्य वर्ग का है। कृपया राजनीतिक पार्टियां वोट मांगकर शर्मिंदा ना करें। हम अपना वोट सिर्फ नोटा को देंगे।" बतौर रिपोर्ट्स, यह एससी/एसटी ऐक्ट का समर्थन करने वाली पार्टियों का विरोध है।