यूपी पुलिस का अपराध पर लगाम लगाने का सिलसिला जारी है। जौनपुर में बुधवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में तीन सिपाही घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
jaunpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि केराकत कोतवाल शशिभूषण राय बुधवार की रात सवा आठ बजे थानागद्दी चौकी प्रभारी संजीव सिंह के साथ बेहड़ा बराई चौराहे के निकट शिवरामपुर कला स्थित देव इंटरनेशनल स्कूल के सामने चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
jaunpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
तभी रतनूपुर की तरफ से आ रही बाइक को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके आधे घण्टे की मशक्कत के बाद दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
4 of 5
jaunpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए बदमाशों में सुभाष यादव निवासी बम्मावन कोतवाली केराकत और वाराणसी थाना फूलपुर का प्रदीप राजभर है। ग्रामीणों ने बताया कि चार पांच राउंड फायर हुआ है। मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से सिपाही अनिल राय, अखिलेश व नागेंद्र घायल हो गए।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर लूटेरा है। इनकी क्राइम हिस्ट्री खंगाला जा रही है। मौके से चार बदमाश फरार हो गए। तीन बाइक बरामद की गई है। सभी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगा दी गई है।