यूपी के आजमगढ़ में मंगलवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने लूट की कार बेचने जा रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि बदमाशों ने कार लखनऊ से लूटी है। पुलिस कार मालिक के नाम और पते की जानकारी ले रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
azamagrh
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश सुनील सिंह मऊ जिले के लग्गूपुर राजापुर गांव का निवासी और दूसरा रोशन सिंह भकोही गांव का निवासी है। यह दोनों मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे निजामाबाद की तरफ से शहर में जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
azamagrh
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में सिधारी थाने के प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह भदुली पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुल के पास पुलिस देख बदमाश अपनी कार घुमाकर दूसरी तरफ जाने लगे। शक होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया।
4 of 5
azamagrh
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुआ। गाड़ी का पेपर मांगने पर वह नहीं दिखा पाए।
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया यह कार निजामाबाद थाने के खादा गांव निवासी उनका मित्र सनी राय लखनऊ से आजमगढ़ के लिए बुक की थी। रास्ते में चालक को फेंक कार लूटकर फरार हो गया। जिसे यह दोनों बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस तीसरे बदमाश सनी की तलाश में जुटी हुई है।