खुद को घिरता हुआ देखकर एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा।
पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नवीन गौतम पुत्र सोचन निवासी भादो थाना दीदारगंज बताया। कब्जे से पांचएटीएम कार्ड, 1230 रुपया और एक तंमचा बरामद हुआ है। मोटरसाईकिल भी बरामद हुई है। आरोपी के ऊपर 15 मुकदमे दर्ज हैं।