सात साल के शुभम कुमार को खेलने तक की फुरसत नहीं है। वह बहुत व्यस्त है। ऐसा ही कुछ कक्षा सात साल की अन्नू पटेल के साथ है जो गुड्डे गुडि़यों का खेल छोड़ एक बेहद जिम्मेदार की तरह स्कूल की सजावट में टीचर का हाथ बंटाने में जुटी है। ऐसा हाल बनारस के उस स्कूल का है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 68 वां जन्मदिन मनाएंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
बनारस के रोहनिया के नरउर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले करीब सभी बच्चों का कमोबेश यही हाल है। हो भी क्यों न...। 17 सितंबर को इन बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। बच्चे तो इसी खुशी निहाल हैं कि पीएम मोदी उनके साथ अपना हैप्पी बर्थडे मनाएंगे।
विज्ञापन
3 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राथमिक विद्यालय नरउर के बच्चों के साथ संवाद करेंगे। यहां रूम टू रीड और स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करेंगे। बच्चे उनके साथ संवाद करने को तैयार हैं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा वह उनका जन्मदिन मनाने को उत्सुक और उत्साहित हैं।
4 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
गौरव, सागर, चंदन ने बड़े ही रंग बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड बनाए हैं। सभी बच्चों को पीएम मोदी का पूरा नाम याद हो गया है। कक्षा पांच के दिव्यांग चंदन कहते हैं कि मैं तो पीएम को शुभकामना दूंगा। उन्हें हैप्पी बर्थडे बोलूंगा। हम लोग उनसे केक भी कटवाएंगे।
विज्ञापन
5 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री मोदी को सभी बच्चों की ओर से एक कार्ड दिया जाएगा इसमें मोदी के बचपन से लेकर अब तक की दो दर्जन से अधिक फोटो लगाई गई हैं। कार्ड के कोनों पर बच्चों ने पीएम मोदी को ढेरों संदेश लिखे हैं। इस कार्ड को बनाने में बीटीसी प्रशिक्षु साक्षी, साधना, दीक्षा, तनु और अनीता बच्चों की मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
6 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, ई-रिक्शा, ब्याज माफी जैसी कई योजनाओं के लिए उनका आभार जताया है, तो कई बच्चों ने उन्हें अपना आदर्श बताया। एक बच्चे ने तो लिखा है कि ‘आप हमारे प्रधानमंत्री हैं और हमेशा रहेंगे’।
विज्ञापन
7 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
दीवारों पर आकर्षक और ज्ञानवर्धक पेंटिंग के साथ रूम टू रीड का एक नए रंग रूप दिया गया है। अलग-अलग विषयों की किताबें बच्चों के लिए रखी गई हैं। बच्चों ने पीएम मोदी के लिए जो अलग अलग संदेश लिखे हैं, उसे भी बच्चों के इस पुस्तकालय में प्रमुखता से जगह दी गई है। पीएम इस रूम टू रीड का अवलोकन करेंगे। ऐसे में विद्यालय के बच्चों को पुस्तकों का वाचन करने की तैयारी करा दी गई है।
8 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
शनिवार को बच्चों को जूते-मोजे भी उपलब्ध करा दिए गए। प्रधानमंत्री के सामने बच्चे पूरे टिप टॉप नजर आएं, इसके लिए उनके माता पिता से कह दिया गया है कि सोमवार को यूनिफार्म न सिर्फ धुला हुआ हो बल्कि प्रेस भी हो। यूनिफार्म, टाई, जूते मोजे और बैग भी साफ सुथरे हों।
यूं तो प्रधानमंत्री प्राथमिक विद्यालय नरउर में आ रहे हैं, लेकिन इसी के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरउर की भी सूरत बदली जा रही है। इस विद्यालय की कक्षाओं में भी टाइल्स आदि लगाने का काम चल रहा है। यहां की छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री के लिए स्वागत गीत तैयार किया गया है। शिवानी पटेल, अनुराधा कुमारी, लवली, तनू और राधिका की टीम ने स्वागत गीत ‘हमारे भाग्य के धन जो यहां गुरुजन पधारे हैं...’ तैयार किया है।