जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बनारस में आने का कार्यक्रम तय हुआ तब से नरउर गांव में मेले जैसा माहौल है। गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। कक्षा पांच में पढ़ने वाले पवन, अभिषेक, ज्ञानेश आदि ने बताया कि परधानमंत्री के जन्मदिन स्कूल में मनवाल जाइ। हम लोगन के लड्डू और केक मिली खाएके। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
मुख्य मार्ग से नरउर गांव में जाने वाले मार्ग को सजाया संवारा जा रहा है। सड़क के दोनों ओर पड़ने वाले मकानों पर पेंटिंग करके स्लोगन और चित्र बनाए जा रहे हैं। लकड़ी के खंभों पर टिकी बिजली के तारों को बदलकर पक्के सीमेंट के खंभे और एबीसी तार लग रहे हैं। शौचालयों की सफाई के साथ पेंटिंग हो रही है। हेलीपैड के लिए वहां ईंटें बिछाई जा रही हैं। रंगाई पुताई के अलावा पेड़ों और पत्तों की छंटाई करके सुंदर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
नरउर पाठशाला की तस्वीर बदल रही है। रंग रोगन से लेकर लाइटिंग, सजावट से परिपूर्ण किया जा रहा है। प्राइमरी पाठशाला के 100-100 मीटर तक चारों तरफ से बैरिकेडिंग की जा रही है।
4 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्राइमरी पाठशाला नरउर में अब टाट पट्टी पर नहीं बल्कि टाइल्स पर बच्चे पढ़ाई करेंगे। पहले पाठशाला में सीमेंट का प्लास्टर था। पहले जिस किचेन में प्लास्टर था अब वहां ग्रेनाइट लगाया जा रहा है। साफ सफाई करने में भी परेशानी नहीं होगी। दाग धब्बे नहीं लगेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
पाठशाला के पास ही बाणासुर बाबा धाम का मंदिर है। जहां रंग रोगन के अलावा बड़ा घंटा लगाया जा रहा है। गांव वालों का मानना है कि पीएम यहां दर्शन करने आ सकते हैं। मंदिर के पुजारी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि यहां कुएं पर चुनरी बांधकर मनौती मांगी जाती है।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
गांव के शिवबदन शर्मा ने कहा कि सपना में भी नाही सोचले रहली कि गांव में पीएम अइहन। इहां सफाई क खाली दिक्कत हव। बाकी सब ठीक हउवै। पीएम के इहां आवे से सब समस्या दूर हो जाइ। ऐसे बड़ा खुशी हव। सब कोई पीएम का बस एक झलक पावे खातिर परेशान हव।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
रोहनिया नर उर के ग्राम प्रधान खरभन राम गौड़ ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है कि हमारे गांव में देश के प्रधानमंत्री आ रहे हैं। गांव के बच्चे प्रधानमंत्री से रूबरू होंगे। हमारे गांव की पूरे देश में एक पहचान बनेगी कि यहां की प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद किया।
एनडीआरएफ की तैनाती की गई है। नरउर में इन दिनों चौबीस घंटे काम चल रहा है। पीएम आगमन की तैयारियों में डीएम से लेकर सभी अधिकारी पहुंच रहे हैं। पुलिस की सायरन और हूटर के साथ वहां बार-बार अधिकारियों के आने से गांव में मेले जैसा माहौल है।