PM modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेलवे स्टेशन परिसर में आने पर स्वागत किया। प्लेटफार्म नंबर 8 पर मौजूद बड़ी संख्या मे लोगो ने हर हर महादेव,हर हर मोदी का जयघोष किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।