PM Modi in Varanasi News in Hindi: पीएम मोदी के काशी आगमन पर भाजपाइयों व काशीवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल- नगाड़ों के बीच हर- हर महादेव के जयकारे लगाए। इस दौरान पीएम ने वाहन के अंदर से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस दौरान पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। इसके बाद उनका काफिला शहर की ओर रवाना हुआ। इस दौरान एयरपोर्ट से बरेका के बीच जगह- जगह ढोल- नगाड़े व गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर पीएम के काफिले का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
2 of 7
PM modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के आगमन पर बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटेल, विधायक टी राम, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 7
PM modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से बीएलडब्ल्यू स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। उनका काफिला बाबतपुर से हरहुआ होते हुए गिलट बाजार, जेपी मेहता, फुलवरिया फ्लाईओवर होते हुए बरेका पहुंचा।
रास्ते में कई जगह पर स्थानीय लोगों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पीएम के काफिले का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी वाहन के अंदर से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
5 of 7
PM modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शहर के संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास, बरेका एफसीआई गोदाम, बरेका गेट के पास व अन्य स्थानों पर स्वागत किया गया। वहीं बरेका पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
6 of 7
PM modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का काफिला बनारस स्टेशन से बरेका की ओर रवाना हुआ कार्यकर्ताओं और काशीवासियों ने हर- हर महादेव के जयकारे लगाए। इस सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। काफिला जाते ही लोगों की भीड़ सड़क पर आ गई। इस दौरान जाम की स्थिति हो गई।