फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस दौरे पर आए पीएम मोदी ने बनाया इतिहास, अभी तक किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया 

Tue, 17 Jul 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बनारस दौरे पर शनिवार को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां में एक नया इतिहास बना दिया। पीएम मोदी ने जो किया वो अभी तक देश के किसी पीएम ने नहीं किया था। आगे की स्लाइड्स में जानें...

 
विज्ञापन

2 of 8
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आए पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। रात में पीएम शहर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। पीएम का काफिला डीरेका से रात सवा दस बजे निकला। 

 
विज्ञापन

3 of 8
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी रात में बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर, गोदौलिया, नदेसर में दूरदर्शन केंद्र और कैंट रेलवे स्टेशन होते हुए साढ़े ग्यारह बजे डीरेका लौटे। 

 

4 of 8
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने जब बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास बना दिया। बता दें कि 1966 में मंदिर के शुभारंभ के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने यहां आकर दर्शन पूजन किया है।

 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू परिसर के इस मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ यहां सावन और शिवरात्रि के समय होती हैं। मंदिर में उप्र और दूसरे राज्यों के सांसद और मंत्री आ चुके हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आए लेकिन विश्वनाथ मंदिर में यह पहला अवसर था जब प्रधानमंत्री ने दर्शन-पूजन किए। मंदिर के व्यवस्थापक प्रोफेसर चंद्रमौलि उपाध्याय के मुताबिक शनिवार की रात सवा दस बजे यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने पहले दर्शन-पूजन और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 
विज्ञापन

7 of 8
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में वैसे तो हर दिन रात नौ बजे शयन आरती होती है लेकिन शनिवार को पीएम मोदी के जलाभिषेक की वजह से आरती डेढ़ घंटे बाद हुई। प्रो. उपाध्याय ने बताया कि पहले से जानकारी मिलने की वजह से ही आरती देर से कराई गई। 

 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही दोनों तरफ लगे पेडों पर भी रंग-बरंगी लाइट लगवाने के साथ ही और जगहों पर सजावट कराई जाएगी। शनिवार को दर्शन पूजन के दौरान पीएम मोदी ने कुलपति प्रो. राकेश भटनागर को यह सुझाव दिया। कुलपति ने बताया कि जल्दी ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें