फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 घंटे के पूर्वांचल प्रवास के बाद रवाना हुए पीएम मोदी, मिशन 2019 की तैयारियों का खींचा खाका

Mon, 16 Jul 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
modi - फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। 23 घंटे के प्रवास के दौरान उन्होंने पूर्वांचल के तीन जिले वाराणसी,मिर्जापुर और आजमगढ़ में जनसभा की। करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2019 की तैयारियों का खाका खींचकर कार्यकर्ताओं को मंत्र भी दिया। वैसे तो पीएम मोदी ने कई मौकों पर पूर्वांचल का दौरा किया लेकिन इस बार का यह दौरा बेहद अहम रहा। इस बार वो सियासी रंग में में तो दिखे ही साथ में विकास कार्यों के लेकर गंभीर भी दिखे। पीएम मोदी ने 23 घंटे के प्रवास के दौरान क्या क्या किया यह जानने के लिए देखें आगे की स्लाइड्स...
 
विज्ञापन

2 of 8
modi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी शनिवार दोपहर करीब दो बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सीएम योगी और राज्यपाल राम नाइक सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी यहां से आजमगढ़ चले गए। आजमगढ़ में में पीएम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया। जनसभा में पूर्व की सरकारों पर हमलावर रहे तो वहीं दलितों और ओबीसी वोट बैंक को साधने की कोशिश की। राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। 
विज्ञापन

3 of 8
modi - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ से पीएम मोदी करीब पांच फिर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने राजतालाब के कचनार गांव में आयोजित कार्यक्रम में करीब हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बाराणसी से बलिया मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पेरिशेबल कार्गों सेंटर को राष्ट्र के नाम समर्पित किया।  वाराणसी के जनसभा में उन्होंने काशी के विकास कार्यों की चर्चा की। याद दिलाया कि चार साल पहले शहर का क्या हाल था। बदलते बनारस को न्यू इंडिया की जरूरत बताया।

 

4 of 8
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की योजनाओं के चलते बनारस में आ रहे बदलाव पर खुशी जताई। फ्लाओवर हादसे में मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। एथलेटिक्स में स्वर्ण जीतने वाली हिमा दास को शुभकामनाएं दी। पीएम ने कहा कि एक सांसद, एक जनप्रतिनिधि के रूप में यहां 2014 में जब नामांकन फार्म भरने आया था, तब मुझे एक पल भी महसूस नहीं हुआ कि मैं बाहर का हूं। यहां के लोगोें की संस्कार सरिता ने मुझे अपना बना लिया।

 
विज्ञापन

5 of 8
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

जनसभा से फिर पीएम मोदी डीरेका पहुंचे। यहां थोड़ी देर आराम के बाद वो काशी विशिष्टजनों से मुलाकात के लिए निकले। कार्यक्रम में मेरी काशी नामक पुस्तक का सीएम योगी के हाथों लोकार्पण कराया। कहा कि मेरे पल-पल और पाई-पाई का हिसाब मांगना काशीवासियों का अधिकार है। बच्चे बढ़ते हैं तो घरवालों को पता नहीं चलता है लेकिन जब मेहमान आते हैं तो कहते हैं, बच्चा इतना बड़ा हो गया। उसी प्रकार काशीवासियों को भले न दिखाई पड़ता हो लेकिन बाहर से आने वालों को काशी बदलती दिख रही है। आइए हम सब मिलकर आने वाली पीढ़ियों को इससे भी बेहतरीन काशी दें।
 
विज्ञापन

6 of 8
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

डीरेका में सभा के बाद पीएम मोदी शनिवार की रात 10:15 बजे अपनी काशी को देखने निकले। बतौर सांसद चार साल में विकास के लिए लगातार किए गए प्रयासों से बदल रहे बनारस की तस्वीर खुद देखी। पीएम मोदी का काफिला सवा घंटे काशी की सड़कों पर रहा।  सतरंगी रोशनी में नहाई काशी को देखने के लिए पीएम मोदी ही नहीं निकले, उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ पर्यटकों और तीर्थयात्रियों ने भी एक झलक पाने के लिए सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर उनका इंतजार किया। 
 
विज्ञापन

7 of 8
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

शहर भ्रमण के बाद पीएम मोदी वापस डीरेका पहुंचे और रात्रि प्रवास किया। रविवार सुबह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी के एक जुझारू कार्यकर्ता के रूप में पीएम मोदी मौजूद थे। एक शिक्षक की तरह संगठन की परिकल्पना से परिचय कराते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने 2019 की तैयारियों का खाका खींचकर कार्यकर्ताओं को मंत्र भी दिया।डीरेका में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक लगभग 45 मिनट चली। बैठक में सीएम योगी भी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन

8 of 8
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

बैठक खत्म करने के बाद पीएम मोदी मिर्जापुर पहुंचे। यहां वाणसागर बांध का लोकार्पण , 108 जन औषधि केंद्र, मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और चुनार में बनारस और मिर्जापुर को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित कर देश और यूपी में आए बदलावों पर चर्चा की। किसानों से मुखातिब पीएम मोदी पानी बचाने का वादा लिया। संबोधन के बाद वे वाराणसी पहुंचे और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें