फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: बनारसी कचौड़ी, लौंगलता, लस्सी और पान...पीएम मोदी ने फिर चमकाया ब्रांड बनारस

Fri, 24 Mar 2023 09:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
ब्रांड बनारस को विश्व फलक पर पहुंचाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर अपनी काशी का दिल खोलकर बखान किया। बनारसी कचौड़ी, लौंगलता और लस्सी से लेकर पान तक का जिक्र कर अपने बनारसीपन का अहसास कराया। संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की। हर-हर महादेव के बाद 'आप सब लोगन के हमर प्रणाम बा' के संबोधन से काशीवासियों से दिल का रिश्ता गहरा किया।
वाराणसी से गहरा नाता रखने वाले पीएम मोदी ने नौ साल पहले की यहां की स्थिति की याद दिलाई और विकास यात्रा का पूरा श्रेय काशीवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को आशंका थी कि बनारस का कायाकल्प कैसे होगा। कई लोगों को लगता था कि बनारस में कुछ बदलाव नहीं हो पाएगा, यहां के लोग सफल नहीं हो पाएंगे। लेकिन, काशी के लोगों ने अपनी मेहनत से हर आशंका को गलत साबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें: 'मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं, आपका सेवक मानता है', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले PM; जानिए
विज्ञापन

2 of 10
खिलाड़ियों से मिलते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दौरे पर आते हैं तो उनका मन और मिजाज पूरी तरह से बनारसी नजर आता है। शुक्रवार की दोपहर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में अपने संबोधन की शुरुआत हर बार की तरह ही इस बार भी प्रधानमंत्री ने हर-हर महादेव के उद्घोष से की। 
विज्ञापन

3 of 10
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
22 मिनट बाद जब उनका संबोधन खत्म हुआ तो मौजूद जनसमूह का अभिवादन एक बार फिर उन्होंने हर-हर महादेव के उद्घोष से किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एक बार फिर काशी और इसे खास बनाने वाली एक-एक चीज का जमकर बखान किया।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने सुनाया महात्मा गांधी से जुड़ा किस्सा, बताया- कैसे पूरा किया उनका सपना
 

4 of 10
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
काशीवासियों की मेहनत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पुरातन काशी का नूतन दर्शन ने सभी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया। पीएम ने अपनी काशी की ऊर्जा का भी जिक्र करते हुए कहा कि जो भी काशी आ रहा है वह नई ऊर्जा लेकर ही लौट रहा है। 
विज्ञापन

5 of 10
पीएम मोदी ने भोजपुरी में शुरू किया आपने संबोधन - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही पीएम ने बनारसी लंगड़ा आम, गाजीपुर की भिंडी, जौनपुर की मूली को लंदन और दुबई के बाजारों तक पहुंचने का जिक्र किया। 
विज्ञापन

6 of 10
वाराणशी में पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा के मंच पर लाभार्थियों को चेक और हेल्थ किट वितरण में सभी वर्ग के लोगों को जगह मिली। इसके जरिये सरकार के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र को फलीभूत भी किया।
विज्ञापन

7 of 10
संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में जनसभा - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने खेलो बनारस के विजेताओं, सरकार के योजनाओं के लाभार्थियों और स्वस्थ्य दृष्टि, समृद्ध काशी के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर ना केवल सरकारी मशीनरी के काम काज की थाह ली, बल्कि भविष्य की रुपरेखा पर भी चर्चा की। पीएम के साथ संवाद करने वाले भी पूरी तरह अभिभूत हैं।

8 of 10
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि देश-विदेश में मिलने वाले लोग बताते हैं कि वो किस तरह विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण से मंत्रमुग्ध हैं। लोग गंगा घाट पर हुए काम से प्रभावित हैं। 

9 of 10
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जब दुनिया का सबसे लंबा रिवरक्रूज हमारी काशी से चला, उसकी भी बहुत चर्चा हुई। एक समय था, जब गंगा में इसके बारे में सोचना भी असंभव था। आप लोगों के इन्हीं प्रयासों की वजह से एक साल के भीतर सात करोड़ से अधिक पर्यटक काशी आए।
विज्ञापन

10 of 10
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
सभास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि यह प्रधानमंत्री के विकास कार्यों और उनकी ब्रांडिंग का ही असर है कि काशी पर्यटन का एक नया केंद्र बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें