फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा रोड शो में बदल गई काशी में पीएम के दर्शन-पूजन की राह

Sat, 04 Mar 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएम के स्वागत में उमड़ा मुहब्बत से भरा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को धर्मनगरी काशी में इतिहास रच दिया। बीएचयू के सिंह द्वार पर कर्मयोगी महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को नमन कर बाबा विश्वनाथ से काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में पहली बार खुली कार में हाजिरी लगाने निकले तो दर्शन-पूजन की उनकी यह यात्रा मेगा रोड शो में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


करीब सात किमी लंबे मार्ग की दोनों पटरियों पर स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। छतों और बारजों से गेंदा-गुलाब की पंखुड़ियों की बरसात से मोदी की राह महकने लगी।

कहीं ढोल-नगाड़े बजे तो कहीं डमरू नाद और शंखनाद गूंजा। गुब्बारे, झंडे, पताकाओं से सजी काशी में हिंदू-मुसलमान दोनों ने पीएम को अपनी मुहब्बत से सींच दिया। बाबा विश्वनाथ के दरबार में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्र के कल्याण, सर्वत्र शांति और ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


बीएचयू हेलीपैड पर उतरने के बाद पीएम लंबे काफिले के साथ10:49 बजे बीएचयू के सिंह द्वार पहुंचे। वहां उन्होंने महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां हजारों की तादाद में युवा, बीएचयू के छात्र-छात्राओं के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मोदी-मोदी के साथ उनके जयकारे लगा रहे थे।

वहां से लंका होते हुए अस्सी चौराहे पहुंचने तक रेला इस कदर उमड़ा कि सड़क पैक हो गई। भदैनी, शिवाला में भी स्वागत में खड़े लोग पुष्प वर्षा करते रहे और पीएम मोदी हाथ हिलाकर हर किसी का अभिवादन करते हुए मुस्कुराते हुए बढ़ते रहे।

सोनारपुरा, पांडेय हवेली से आगे मदनपुरा में बावनी के सरदार मुख्तार महतो ने मंच लगाया था। वहां मुसलमानों ने पीएम की गर्मजोशी से अगवानी की। 
विज्ञापन

मोदी-मोदी के संग जय श्रीराम भी गूंजा

modi railly - फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया चौराहे पर तो तिल रखने की जगह नहीं थी। ढोल-नगाड़े की थाप पर युवा थिरक रहे थे। मैदागिन चौराहे पर मोदी-मोदी के संग जय श्रीराम भी गूंज रहा था। वहां से बांस फाटक होते हुए पीएम 1:09 बजे छत्ता द्वार पहुंचे।

तब तक छतों से गेंदा, गुलाब के फूलों की बारिश में उनकी कार तक ढक जा रही थी। जवाब में पीएम सड़के के दोनों किनारों के भवनों की छतों से फूल बरसाते लोगों का हाथ जोड़कर उसी शिद्दत से अभिवादन कर रहे थे। बाबा विश्वनाथ के गर्भ गृह में न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने वैदिक रीति से कृतिका नक्षत्र में महाचंदनाभिषेक कराया।

पीएम ने संस्कृत में-भारत देशस्य कल्याणम् ान-विज्ञानस्य क्षेत्रे प्रग्त्यर्थम् का संकल्प लिया। यहां करीब 20 मिनट पूजा और अभिषेक के बाद वह काल भैरव पहुंचे। वहां भी उन्होंने वैदिक रीति से काशी के कोतवाल से अरजी लगाई। 


मंदिर में मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी और दक्षिणी के विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा मौजूद थे। यहां पीएम को रुद्राक्ष की माला, चंदन कलर की धोती, दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें