कहा,यहां सड़क पर अखिलेश साइकल चलाएं तो खुद सपा को वोट न दें
- फोटो : अमर उजाला
विधान सभा चुनाव के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले और तीखे हो गए हैं। यहां तिलकधारी महाविद्यालय के मैदान पर शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग अच्छा काम करने पर गायत्री मंत्र बोलते हैं, लेकिन सपा-कांग्रेस वाले गायत्री प्रजापति मंत्र बोल रहे हैं।
एक बेटी न्याय मांग रही है और मुख्यमंत्री गुनहगार की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से बुआजी, भतीजे और उनके दोस्त को तकलीफ हुई है। अपने 44 मिनट के भाषण में गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, बेरोजगार सभी को साधने की कोशिश की।
स्थानीय मुद्दों को भी छूने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सत्ता के स्वार्थ में कुछ लोग ऐसा गुनाह कर जाते हैं कि समय उन्हें माफ नहीं करेगा। देश की सेना ने जब सर्जिकल स्ट्राइक किया तो सत्ता के स्वार्थी लोगों ने सेना के जवानों के पराक्रम पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।
आज सर्जिकल स्ट्राइक का दुनिया भर की फौजें अध्ययन कर रही है। उन्होंने लोकल मुद्दों को टच करते हुए कहा कि जौनपुर के खेतासराय से खुटहन की सड़क पर मुख्य मंत्री अखिलेश यादव अपने नए यार को बैठाकर कभी साइकल चला लें तो खुद भी सपा को वोट नहीं देंगे।
वन रैंक वन पेंशन की मांग 40 साल पुरानी थी। भाजपा सरकार ने इस मांग को पूरा करते हुए इसके लिए 12 हजार करोड़ के बजट की व्यवस्था कर दी है।
railly
कहा,यहां सड़क पर अखिलेश साइकल चलाएं तो खुद सपा को वोट न दें
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही छोटे किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। कहा कि यूपी में उद्योग धंधे तभी लग पाएंगे जब उद्यमियों को सुरक्षा दी जाएगी। यूपी में ऐसा माहौल नहीं हैं। जब तक उद्योग नहीं लगेंगे तब तक यहां के बेरोजगारों को रोजी रोटी के लिए बाहर ही जाना होगा।
भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि 11 मार्च को सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा और 13 मार्च को सारा हिंदुस्तान होली मनाएगा।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब गैस कनेक्शन के लिए नेताओं से सिफारिश करवानी होती थी लेकिन हमने पौने दो करोड़ घरों में मुफ्त में गैस कनेक्शन दे दिए। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर काम करती है जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस कुछ का साथ कुछ का विकास के ढर्रे पर चलती है।