फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविस्मरणीय पल: काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी ने दिव्यांग महिला के छुए पैर, सामने आईं तस्वीरें

Thu, 16 Dec 2021 09:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
पैर छूते हुए पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा ऐतिहासिक रहा। पीएम मोदी ने 13 दिसंबर को भव्य काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। इसके बाद 14 दिसंबर की शाम रवानगी से पहले तक एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान ऐसे कई वाकये हुए जिन्होंने पूरे देश का दिल जीत लिया। फिर चाहे वो प्रोटोकॉल तोड़कर बुजुर्ग के हाथों सिर पर पगड़ी पहननी हो या गोदौलिया में आम लोगों के बीच पहुंचकर बच्चे से लाड़ जताना। उनके इन कार्यों का वीडियो खूब वायरल हुआ। लेकिन आज हम आपको पीएम मोदी की ऐसी तस्वीर दिखाते हैं जिसे देखकर आपका दिव भर जाएगा।

इस तस्वीर में प्रधानमंत्री एक दिव्यांग महिला का पैर छूते दिख रहे हैं। साथ में सीएम योगी भी खड़े हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इसी दौरान धाम परिसर में वो वाराणसी की एक दिव्यांग महिला से मिले। महिला ने पीएम मोदी का चरण स्पर्श करना चाहा।
विज्ञापन

2 of 6
हालांकि पीएम मोदी ने उन्हें रोका और खुद महिला की पैरों पर झुक गए और प्रणाम किया। जिस महिला के साथ ये अविस्मरणीय घटना हुई वो वाराणसी के सिगरा क्षेत्र की निवासी शिखा रस्तोगी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण समारोह के बाद जब मुझसे मुलाकात की तो उन्होंने पहला सवाल किया और बताइए कैसी हैं आप। मैंने कहा सर मैं ठीक हूं। इसके बाद उनका आशीर्वाद लेने के लिए मैने उनका चरण स्पर्श करना चाहा तो पीएम ने स्वयं मेरे पैर छू लिए।

4 of 6
भारत के प्रधानमंत्री का यह आचरण मेरी आंखों को नम कर गया। मुझे आज महसूस हुआ कि मेरा कद तो बहुत बड़ा है। वह क्षण मेरे लिए अविस्मरणीय हैं और मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हूं। यह कहते हुए शिखा रस्तोगी के चेहरे पर आत्मविश्वास की झलक नजर आ रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
सिगरा की रहने वाले शिखा रस्तोगी ने बताया कि 13 दिसंबर को लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने धाम में ही मुलाकात की। प्रधानमंत्री जी से यह दूसरी मुलाकात थी लेकिन उन्होंने मुझे देखते ही पहचान लिया। हालचाल लेने के बाद पीएम ने कहा कि मैंने आपके लिए विश्वनाथ कॉरिडोर में दुकान आवंटित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काशी विश्वनाध धाम - फोटो : अमर उजाला
पीएम द्वारा पैर छूने की तस्वीरें जब भाई ने पिता विजय रस्तोगी और माता बीना रस्तोगी को दिखाई तो दोनों की आंखें भर आई थीं। उन्होंने कहा कि आज हमारी बिटिया का जन्म सफल हो गया है। शिखा की शिक्षा दीक्षा हाईस्कूल तक हुई है और वह घर पर ही सिलाई, बुनाई के साथ ही डांस का प्रशिक्षण क्लास चलाती हैं।

शिखा जन्म से ही दिव्यांग हैं। शिखा के भाई विशाल रस्तोगी ने कहा कि मुझे अपनी बहन पर गर्व है। मैं जिनके भी घर में दिव्यांग हैं उनसे अपील करना चाहता हूं कि दिव्यांगों को कमजोर ना समझें। उनका हौसला बुलंद करें। उनको आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें