मऊ में आज को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान आतंकी हमले की आशंका जनता में कोई असर नहीं दिख रहा। रैली शुरु होने से दो घंटे पहले ही प्रशंसकों से मैदान भर गया। आगे की स्लाइड में देखें रैली की रोचक तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 8
pm modi rally in mau
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में सोमवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान हमले की आशंका से हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक की ब्रीफिंग के दौरान बने एक वीडियो ने मऊ से लेकर दिल्ली तक की सुरक्षा एजेंसियों और आला अफसरों को हलकान कर दिया।
विज्ञापन
3 of 8
pm modi rally in mau
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद को खुद सामने आकर कहना पड़ा कि कोई स्पेसिफिक अलर्ट नहीं है। आईबी का रूटीन अलर्ट हर बार रहता है, इस बार भी है, जिसके आधार पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
4 of 8
pm modi rally in mau
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिदेशक का कहना है कि यूपी चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री की अब तक 12 जनसभाएं हों चुकी हैं और आगे भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। दरअसल, मऊ में सोमवार को प्रधानमंत्री की चुनावी रैली है।
विज्ञापन
5 of 8
pm modi rally in mau
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह रैली में लगने वाली पुलिस ड्यूटी को ब्रीफ कर रहे थे। ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा को किस किस तरह से खतरा हो सकता है और पुलिस को कितना अलर्ट रहना है, इसके बारे में वह बता रहे थे।
विज्ञापन
6 of 8
pm modi rally in mau
- फोटो : अमर उजाला
तभी किसी ने इसका विडियो बनाकर मीडिया में लीक कर दिया। इसके बाद रॉकेट लांचर से हमले की बात सामने आने लगी। इस वीडियो का असर यह हुआ कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
7 of 8
pm modi rally in mau
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल एवं हैलीपैड को सुरक्षा कि दृष्टि से कई दिन पहले से ही एसपीजी कमांडो ने अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों को हर तरह से चौकस रहने के निर्देश दिए गए थे।
रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर पीएम मोदी ने कहा कि वे मऊ और पूर्वांचल के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने यूपी को पिछड़ा रखकर बहुत बड़ा गुनाह किया है, उन्हें अब बहुत बड़ी सजा देने का समय आ गया है।