विधानसभा चुनाव 2017 के लिए पीएम मोदी की पूर्वांचल में पहली जनसभा सोमवार को हुई। मऊ जिले में आयोजित परिवर्तन संकल्प महारैली में पीएम को सुनने के लिए रिकॉर्डतोड़ भीड़ उमड़ी। पहली रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को सबोंधित करते हुए पूर्वांचल की समस्याओं,विकास, बाहुबलियों, और किसानों का जिक्र किया। आगे की स्लाइड्स में पढ़े टॉप-10 बयान..
विज्ञापन
2 of 10
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
परिवर्तन संकल्प महारैली में प्रधानमंत्री मोदी किसान और गरीब पर मेहरबान रहे। वह पूर्वांचल के किसानों और गरीबों का दर्द इस कदर बयां किए कि हर कोई सोचने पर विवश हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद पश्चिमी भारत की तरह पूर्वांचल को विकसित करेंगे। सभा में मोदी ने उज्जवला योजना, किसान बीमा योजना समेत केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया।
विज्ञापन
3 of 10
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के कांडला से लेकर गोरखपुर तक दो हजार किलोमीटर लंबी गैस पाइप लाइन 5000 करोड़ से बिछाई जा रही है। गैस आ जाने से कारखाने लगेंगे और पूर्वांचल के लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश कहते हैं कि गुजरात के गधे वाली बात मजाक में की थी। मजाक करना हो तो मोदी से करो, उत्तर प्रदेश को तो मजाक न बनाएं। सीएम के दिमाग में अगर विकास नाम की चीज होती तो उनकी बात गधों तक न अटकती, गुजरात का विकास भी दिखता।
4 of 10
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने पूर्वांचल में बाहुबलियों की धाक पर हमला किया। उन्होंने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की बात करने वाले बाहुबलियों को चुनाव लड़ा रहे हैं। यहां के बाहुबली मुस्कराते हुए जेल जाते हैं। जेल उनके लिए महल होती और वहां सुरक्षित रहते हुए तमाम गैरकानूनी काम जेल के अंदर से किए जाते हैं। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद जेल को जेल बनाकर रखा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 10
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मऊ की रैली में पूर्वांचल की समस्याओं के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को पिछड़ा रखकर इन्होंने गुनाह किया है। अखिलेश सरकार ने अगर पूर्वांचल पर ध्यान दिया होता तो गरीबी, बेरोजगारी और अपराध से यहां के लोग त्रस्त न होते।
विज्ञापन
6 of 10
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव में हार के डर से समाजवादी पार्टी कांग्रेस की डूबती नाव में जाकर बैठ गई। उन्हें लगा कि जनता को मूर्ख बना लेंगे, लेकिन जनता दूध का दूध और पानी का पानी अलग कर देगी। भाजपा को जीत की ओर बढ़ते देखकर विरोधी दलों के तमाम नेता प्रचार के लिए घरों से निकले ही नहीं। सपा-बसपा का तीसरे दौर के मतदान के बाद ही पतन हो गया है। इस बात का अंदाजा लगने पर विरोधी अब नया खेल खेलना चाहते कि प्रदेश में त्रिशंकु सरकार बने, ताकि बाद में वह सरकार के गठन में सौदेबाजी कर सके। लेकिन जनता ऐसा होने नहीं देगी। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
7 of 10
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पांच सौ, एक हजार के नोट बंद होने से वही परेशान हैं, जिन्होंने 70 साल देश को लूटा है। नोटबंदी ने उन्हें पैसा घरों से निकालकर बैंकों में रखने को मजबूर किया। बुआ-भतीजा परेशान हैं। ये बीजेपी को हराने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, अरे आप लोग कुछ भी करो, पर यूपी का भविष्य मत बिगाड़ो।
8 of 10
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस थाने समाजवादियों के दफ्तर बन गए हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराना हो या दर्ज न होने देना हो, दोनों काम के लिए समाजवादी वाले पैसा ले जाते हैं। पांच साल में प्रदेश को तबाह कर दिया है। केंद्र बिजली देने के लिए प्रदेश की कुंडी खटखटाता रहा। 24 घंटे बिजली के लिए 18 हजार करोड़ रुपये दिए, लेकिन अखिलेश आधा भी खर्च नहीं कर पाए, जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।
9 of 10
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा 1962 में गाजीपुर के सांसद विश्वनाथ ने संसद में पूर्वांचल की गरीबी का मुद्दा उठाया और यह बताया कि यहां के लोग इस कदर भूखमरी की मार झेलते हैं कि वह जानवर के गोबर में सने अनाजों को बीनकर खाते हैं। उसे सुनकर सांसदों की आंखों में आंसू आ गए थे। तब पटेल आयोग गठित किया गया, लेकिन उसकी सिफारिशें भी 50 सालों से फाइलों में ही बंद हैं। हमारी सरकार ने वह फाइल निकलवाई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव में हार के डर से समाजवादी पार्टी कांग्रेस की डूबती नाव में जाकर बैठ गई। उन्हें लगा कि जनता को मूर्ख बना लेंगे, लेकिन जनता दूध का दूध और पानी का पानी अलग कर देगी। भाजपा को जीत की ओर बढ़ते देखकर विरोधी दलों के तमाम नेता प्रचार के लिए घरों से निकले ही नहीं।