पीएम मोदी ने रविवार को वाराणसी और भुवनेश्वर के दौरे की आठ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। ‘बनारस से भुवनेश्वर तक... मेरा संडे’ कैप्शन के साथ उन्होंने वायुसेना प्रमुख के साथ तस्वीर, गंगा के घाट, रोड शो, बाबतपुर एयरपोर्ट, अरविंद मिल में महिलाओं से संवाद और भुवनेश्वर के डेटा सेंटर की झलक दिखाई।
विज्ञापन
1 of 10
फेसबुक पर शेयर की तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी से भुवनेश्वर तक के दौरे की आठ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, “बनारस से भुवनेश्वर तक... मेरा संडे।” पोस्ट में दिनभर के कार्यक्रमों की झलक भी थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
एयर शो में पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पहली तस्वीर में वह भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के साथ दिखे। यह तस्वीर वाराणसी में आयोजित एयर शो की है। लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाए।
विज्ञापन
3 of 10
ड्रोन से ली गई तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दूसरी तस्वीर में गंगा घाटों का ड्रोन दृश्य है। एयर शो के दौरान गंगा के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोग विमानों के करतब देखने पहुंचे थे।
4 of 10
अपनी कार से निकलकर जनता का अभिवादन करते पीएम माेदी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
तीसरी तस्वीर रोड शो की है। नमो घाट जाते समय काशीवासियों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री कार से बाहर आए और सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
चौथी तस्वीर बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की है। वाराणसी के कार्यक्रम पूरे करने के बाद प्रधानमंत्री भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
6 of 10
भुवनेश्वर के डेटा सेंटर में पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पांचवीं तस्वीर भुवनेश्वर के भारतीय रिजर्व बैंक डेटा सेंटर की है। प्रधानमंत्री ने ओडिशा दौरे के दौरान डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया।
छठवीं तस्वीर मिर्जामुराद के खोचवां स्थित अरविंद मिल की है। यहां प्रधानमंत्री ने कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी करीब 300 महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं के अनुभव सुने।
8 of 10
महिलाओं से संवाद करते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सातवीं तस्वीर राजघाट पुल के पास की है, जहां एयर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। गंगा तट पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग विमान प्रदर्शन देखते नजर आए।
9 of 10
राजघाट पुल पर एयर शो देखने उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
आठवीं तस्वीर भी राजघाट पुल के आसपास की है। इसमें रास्ता बंद होने के बावजूद एयर शो देखने के लिए जुटे युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही है।
अरविंद मिल में काम देखते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नाैवीं तस्वीर मिर्जामुराद के अरविंद मिल की है। इसमें पीएम मोदी कपड़े की बनावट देख रहे हैं। तस्वीरों में काशी का जनउत्साह, वायुसेना का प्रदर्शन, महिलाओं से संवाद और भुवनेश्वर के तकनीकी कार्यक्रम नजर आए। प्रधानमंत्री की पोस्ट ने रविवार के दौरे के अलग-अलग पड़ावों की झलक पेश की।