फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के काशी दौरे की तस्वीरें: बरेका से विश्वनाथ धाम तक पीएम मोदी का रोड शो, ढोल-नगाड़े और शंखनाद से गूंजा शहर

Wed, 29 Apr 2026 11:22 AM IST
Pragati Chand डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।

सार

PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे। सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए पीएम बरेका से विश्वनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान छह स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
1 of 13
काशी विश्वनाथ धाम में पूजा करते पीएम मोदी - फोटो : मंदिर प्रशासन
Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छह स्थानों पर पीएम का ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच स्वागत किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम ने षोडशोपचार पूजा की और त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का अभिवादन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
PM modi in varanasi - फोटो : महमूद खान
स्कूली बच्चों ने खास तरीके से किया पीएम का स्वागत
बरेका से विश्वनाथ धाम तक पीएम के स्वागत के लिए छह प्वॉइंट बनाए गए थे। बनारस रेलवे स्टेशन के सामने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए कई छात्र-छात्राएं भी पहुंचे। इनके हाथ में पीएम के लिए कुछ संदेश वाला पोस्टर दिखा। बच्चों ने कहा पीएम मोदी को देने के लिए छोटा सा गिफ्ट लेकर आए हैं।

इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में त्रिशूल और डमरू दिखाकर भक्तों का किया अभिवादन
विज्ञापन

3 of 13
PM modi in varanasi - फोटो : महमूद खान
पीएम का स्वागत कर प्रसन्न हुए लोग
लहुराबीर चौराह पर प्रधानमंत्री मोदी का एनसीसी कैडेट्स व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। पीएम का स्वागत कर एनसीसी कैडेट्स व महिलाएं काफी खुश नजर आईं। 

4 of 13
PM modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह प्वॉइंट बनाए गए थे। इन स्थानों पर सुबह से ढोल- नगाड़े बजाए जा रहे थे। पुलिस लाइन चौराहे पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया। 
विज्ञापन

5 of 13
PM modi in varanasi - फोटो : भैरव जायसवाल
रोड शो को लेकर सतर्क रही पुलिस 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को लेकर पुलिस सतर्क रही। बुधवार की सुबह अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने मैदागिन से काशी विश्वनाथ तक निरीक्षण किया। रोड शो के दौरान वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। पीएम की फ्लीट निकलने से पहले ही रास्ता खाली कराया गया।
विज्ञापन

6 of 13
PM modi in varanasi - फोटो : महमूद खान
पीएम की सुरक्षा के पुख्ता रहे इंतजाम
पीएम के रोड शो के लिए मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ धाम तक ट्रैफिक जीरो किया गया। पैदल चलने वालों को भी सड़क से हटाया गया। वहीं बाबा कालभैरव जाने वाले रास्तों पर भी ट्रैफिक रोक दिया गया था। पुलिस लाइंस से जेल रोड पर स्थानीय लोगों को रोक दिया गया। इस पूरे इलाके को कुछ देर के लिए नो बाइक जोन भी बना दिया गया था।  
विज्ञापन

7 of 13
PM modi in varanasi - फोटो : मंदिर प्रशासन
विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पर भी लगी रोक 
पीएम मोदी के आगमन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में कुछ समय के लिए सुगम दर्शन पर भी रोक लगाई गई। वहीं गेट नंबर चार पर भाजपा कार्यकर्ता व नेता पीएम के स्वागत के लिए मौजूद रहे। गोदौलिया चौक से चार नंबर गेट तक जीरो ट्रैफिक किया गया था। 

8 of 13
PM modi in varanasi - फोटो : मंदिर प्रशासन
पीएम की एक झलक पाने को बेताब रहे लोग
पुलिस लाइन मार्ग पर स्थानीय लोग अपने घरों की बालकनी और खिड़कियों से पीएम को देखने के लिए व्याकुल रहे। यहां सुबह से लोग पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे।

9 of 13
काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : मंदिर प्रशासन
शंख, ध्वनि की गूंज के बीच पीएम का मंदिर में प्रवेश
पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में 51 ब्राह्मणों की शंख, ध्वनि की गूंज के बीच प्रवेश किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए। 

10 of 13
PM modi in varanasi - फोटो : मंदिर प्रशासन
पीएम ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन
पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम परिसर में गाड़ी से उतरे तो डमरूओं के निनाद से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर बाबा के भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया।

11 of 13
PM modi in varanasi - फोटो : मंदिर प्रशासन
पीएम मोदी ने की षोडशोपचार पूजा
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में गर्भ गृह में पंडित ओम प्रकाश मिश्र सहित पांच ब्राह्मणों ने पीएम मोदी को षोडशोपचार विधि से पूजा कराई। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।  

12 of 13
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : मंदिर प्रशासन
त्रिशूल और डमरू दिखाकर किया भक्तों का अभिवादन
पीएम मोदी ने दूसरी बार काशी विश्वनाथ मंदिर में त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का अभिवादन किया। इस दौरान श्रद्धालु काफी प्रसन्न दिखे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  
 
विज्ञापन

13 of 13
PM modi in varanasi - फोटो : मंदिर प्रशासन
पीएम मोदी ने नन्हे-मुन्हें बच्चों से किया संवाद
पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आए बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से कुछ पूछा तो वे मुस्कुराते दिखे। वहीं मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु पीएम की झलक पाकर प्रसन्न दिखे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें