प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मऊ से पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करते हुए विपक्षी दलों पर तीखे हमले किए। उन्होंने विकास से लेकर गधों तक की बात की। इस दौरान उन्होंने बाहुबली फिल्म के चर्चित किरदार कटप्पा का भी जिक्र किया। आगे की स्लाइड में जानिए पीएम ने क्यों ऐसा किया-
विज्ञापन
2 of 7
pm modi rally in mau
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने मऊ के भटाऊ में आयोजित जन सभा को सम्बोधित कर विकास के फार्मूले को बताया। मोदी बोले, अखिलेश ने गुजरात के पंडाला के जिन गधों का मजाक उड़ाया था, वहीं से गोरखपुर के बीच 2700 किमी लम्बी गैस पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
3 of 7
Akhilesh yadav
- फोटो : Akhilesh yadav
मोदी ने कहा कि अगर यहां के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विकास का ध्यान रहता तो वो गुजरात के गधों पर जाकर नहीं अटकते । कहा कि गुजरात के गधे को याद करते हैं तो वहां के विकास को भी याद कीजिए ।
4 of 7
bahubali
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने बहुचर्चित फिल्म 'बाहुबली ' का उदाहरण देते हुए पूर्वांचल के बाहुबलियों को कड़ा सन्देश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि फिल्म के एक प्रमुख किरदार कटप्पा ने बाहुबलियों का सफाया किया था।
विज्ञापन
5 of 7
pm modi rally in mau
- फोटो : अमर उजाला
मोदी ने पास में खड़े एक व्यक्ति की छड़ी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह छड़ी भी कटप्पा की तरह ही बाहुबलियों का सफाया करेगी। यह छड़ी नहीं बल्कि कानून का डंडा है । 11 मार्च के बाद सारे खेल खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 7
pm modi rally in mau
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यहां के बाहुबली मुस्कुराते हुए जेल जातें है, क्योंकि यहां जेल से ही गैंग चलता है। बाहुबलियों के लिए जेल महल होती है ।सारा सुख वैभव जेल में होता है। जेल में पूरी सुरक्षा होती है। कोई घटना होती है तो कह देता है कि मैं जेल में हूं।
पीएम ने चेतावनी दी कि बीजेपी सरकार में जेल का मतलब पता चल जाएगा। जो लोग जेल में खाना पहुंचाते हैं वो मेरा संदेश पहुंचा देना कि जमाना बदल गया है। 11 मार्च के बाद जेल को जेल बना देंगे।